देश की खबरें | राष्ट्रीय राजधानी में उमस भरी सुबह, दिन में हल्की बारिश का पूर्वानुमान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार की सुबह गर्म और उमस भरी रही। शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक दर्ज़ किया गया, जबकि मौसम विभाग ने हल्की बारिश का अनुमान जताया था।

नयी दिल्ली, छह जुलाई राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार की सुबह गर्म और उमस भरी रही। शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक दर्ज़ किया गया, जबकि मौसम विभाग ने हल्की बारिश का अनुमान जताया था।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज़ किया गया।

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे और दिन में हल्की बारिश की संभावना है।’’

मौसम विभाग ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 74 प्रतिशत दर्ज़ की गयी। दिन में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 37.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आईएमडी ने पहले बुधवार के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया था और मध्यम से भारी बारिश या गरज के साथ बारिश होने का अनुमान जताया था।

मौसम संबंधी चेतावनी के लिए आईएमडी चार रंगों वाले कोड का उपयोग करता है - हरा (कोई कार्रवाई की आवश्यकता नहीं), पीला (नजर रखें और सतर्क रहें), नारंगी (तैयार रहें) और लाल (कार्रवाई करें)।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह करीब आठ बजकर पांच मिनट पर ‘मध्यम’ (105) श्रेणी में दर्ज किया गया।

उल्लेखनीय है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा माना जाता है, 51 और 100 के बीच एक्यूआई को संतोषजनक, 101 और 200 को मध्यम, 201 और 300 के बीच एक्यूआई को खराब, 301 और 400 को बहुत खराब तथा 401 और 500 के बीच एक्यूआई को गंभीर श्रेणी में माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी