देश की खबरें | दिल्ली में उमस भरी सुबह, बारिश के आसार नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार की सुबह गर्म और उमस भरी रही, जबकि न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, दो सितंबर राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार की सुबह गर्म और उमस भरी रही, जबकि न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

विभाग के मुताबिक, दिल्ली में दिन में आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है, लेकिन बारिश होने के आसार नहीं हैं।

आईएमडी ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है, जबकि सापेक्षिक आर्द्रता 78 प्रतिशत दर्ज की गई है।

दिल्ली में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 37.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

मौसम विभाग ने कहा कि शुक्रवार को सुबह 8.30 बजे समाप्त हुई 24 घंटे की अवधि में दिल्ली में बारिश नहीं हुई।

आईएमडी के अनुसार, अगस्त में दिल्ली में केवल 41.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो बीते लगभग 14 वर्षों में सबसे कम है और इसके लिए उत्तर-पश्चिम भारत में किसी भी प्रमुख मौसम प्रणाली की अनुपस्थिति को जिम्मेदार माना जा रहा है।

मौसम विशेषज्ञ बारिश की कमी के पीछे बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी हिस्से के ऊपर बने तीन निम्न दबाव वाले क्षेत्रों को जिम्मेदार मान रहे हैं, जिनके चलते मानसून मध्य भारत में टिका और लंबी अवधि तक उत्तर की ओर नहीं बढ़ पाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट