देश की खबरें | दिल्ली में उमस भरी सुबह, हल्की बारिश की संभावना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में लोगों की शनिवार को सुबह की शुरुआत उमस भरे मौसम के साथ हुई और न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो साल के इस समय के मौसम के लिए सामान्य है।

नयी दिल्ली, 24 जुलाई राष्ट्रीय राजधानी में लोगों की शनिवार को सुबह की शुरुआत उमस भरे मौसम के साथ हुई और न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो साल के इस समय के मौसम के लिए सामान्य है।

सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर सुबह साढ़े आठ बजे 83 प्रतिशत दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अनुमान जताया कि शहर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। उसने दिन में हल्की बारिश के साथ आंशिक तौर पर बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।

आईएमडी ने 26 जुलाई के लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने के साथ बारिश या गरज के साथ छींटें पड़ने तथा आंशिक तौर पर बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में सुबह नौ बजकर पांच मिनट पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 98 दर्ज किया गया।

गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच के एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड