देश की खबरें | दिल्ली में उमस भरा दिन, पारा 35.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा और अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इन दिनों के लिए सामान्य स्तर है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, दो अक्टूबर राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा और अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इन दिनों के लिए सामान्य स्तर है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग के मुताबिक आर्द्रता का स्तर 35 प्रतिशत से 89 प्रतिशत के बीच रहा। न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री कम है।

मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को आसमान मुख्य रूप से साफ रहने और सुबह धुंध रहने की संभावना जताई है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 35 डिग्री सेल्सियस और 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से प्राप्त आंकड़े के अनुसार, दिल्ली में 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 146 रहा।

शून्य से 50 तक एक्यूआई को ‘अच्छा’ माना जाता है जबकि 51 से 100 तक एक्यूआई को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 तक को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 तक को ‘बेहद खराब’ तथा 401 और 500 तक को ‘गंभीर’ माना जाता है।

दिल्ली के पड़ोसी शहरों गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद, ग्रेटर नोएडा और नोएडा का एक्यूआई क्रमशः 165, 189, 129, 214 और 179 दर्ज किया गया।

दिल्ली में तीन अक्टूबर से पांच अक्टूबर तक वायु गुणवत्ता के 'मध्यम' श्रेणी में रहने की संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st ODI Live Toss And Scorecard: ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज महिला कप्तान हेले मैथ्यूज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Live Score Update: पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand vs Pakistan, T20 World Cup 2026 41st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच सुपर-8 का रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Live Toss And Scorecard: पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\