देश की खबरें | ओमान के सुल्तान ने लगातार तीसरी बार कार्यभार संभालने पर प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बात कर उन्हें लगातार तीसरी बार देश की बागडोर संभालने पर बधाई दी।

नयी दिल्ली, 11 जून ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बात कर उन्हें लगातार तीसरी बार देश की बागडोर संभालने पर बधाई दी।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने मंगलवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

पीएमओ ने कहा कि सुल्तान ने ओमान और भारत के बीच सदियों पुराने मैत्री संबंधों पर जोर दिया और भारत के लोगों की प्रगति और समृद्धि के लिए अपनी शुभकामनाएं भी दीं।

मोदी ने उनकी हार्दिक शुभकामनाओं के लिए उन्हें धन्यवाद दिया और दिसंबर 2023 में अपनी ऐतिहासिक भारत यात्रा के बारे में बात की, जिससे सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग गहरा हुआ।

दोनों नेताओं ने दोनों देशों के पारस्परिक लाभ के लिए भारत-ओमान साझेदारी को और गहरा तथा मजबूत बनाने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

प्रधानमंत्री मोदी ने तारिक और ओमान के लोगों को आने वाली ईद अल अज़हा पर हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड