खेल की खबरें | सुल्तान जोहोर कप: भारत की जूनियर पुरुष टीम ने जापान को 4-2 से हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने शनिवार को यहां जापान को 4-2 से हराकर सुल्तान जोहोर कप में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की।

जोहोर (मलेशिया), 19 अक्टूबर भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने शनिवार को यहां जापान को 4-2 से हराकर सुल्तान जोहोर कप में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की।

भारत के लिए आमिर अली (12वें मिनट), गुरजोत सिंह (36वें), आनंद सौरभ कुशवाह (44वें) और अंकित पाल (47वें) ने जबकि जापान के लिए त्सुबासा तनाका (26वें) और राकुसी यामानाका (57वें) ने गोल किए।

भारत के पूर्व गोलकीपर और जूनियर टीम के कोच पीआर श्रीजेश अपने खिलाड़ियों के प्रदर्शन से बेहद संतुष्ट नजर आ रहे थे।

यह मैच शुरू से ही काफी रोमांचक रहा। भारत ने आक्रामक खेल दिखाया और वह शुरू से ही गोल करने के मौके बनाने की कोशिश करता रहा।

भारतीय प्रयासों को तब सफलता मिली जब मैच के 12वें मिनट में आमिर अली ने जापान के रक्षकों को छकाकर मैदानी गोल करके भारत का खाता खोला।

जापान ने वापसी करने के लिए अच्छे प्रयास किया और वह तब इसमें सफल रहा जब 26वें मिनट में त्सुबासा तनाका ने बराबरी का गोल किया। इसके बाद जापान के पास पहली बार मैच में बढ़त हासिल करने का मौका था लेकिन भारतीय रक्षा पंक्ति ने उसके प्रयास को नाकाम कर दिया।

मध्यांतर तक दोनों टीम 1-1 से बराबरी पर थी लेकिन इसके बाद भारतीय टीम अधिक आक्रामक हो गई। पिछले महीने एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में सीनियर टीम में पदार्पण करने वाले गुरजोत ने मध्यांतर के छह मिनट बाद मैदानी गोल करके भारत को फिर से बढ़त दिला दी।

भारत को इसके कुछ मिनट बाद दिलराज सिंह के शानदार खेल से पेनल्टी कार्नर मिला जिसे आनंद सौरभ कुशवाह ने अपने ताकतवर ड्रैगफ्लिक से गोल में बदलने में कोई गलती नहीं की। जापान के गोलकीपर किशो कुरोदा के पास उनके करारे शॉट का कोई जवाब नहीं था।

भारत ने अंतिम क्वार्टर में भी एक गोल किया। अंकित पाल ने 47वें मिनट में मिले पेनल्टी कार्नर पर रिबाउंड से यह गोल करके भारत की जीत सुनिश्चित की। राकुसी यामानाका ने अंतिम हूटर बजने से तीन मिनट पहले जापान के लिए दूसरा गोल किया लेकिन इससे वह हार का अंतर ही कम कर पाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड