विदेश की खबरें | चीन के वरिष्ठ अधिकारी के साथ स्विट्जरलैंड में मुलाकात करेंगे सुलिवन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यह बैठक ज्यूरिक में बुधवार को होगी। इससे पहले व्हाइट हाउस ने सोमवार को ताइवान के समीप चीन की सैन्य गतिविधि को उकसावे वाली करार दिया था। व्हाइट हाउस ने कहा था कि वह ताइवान के समीप चीन की उकसावे वाली सैन्य गतिविधि को लेकर चिंतित हैं, जो क्षेत्रीय शांति एवं स्थिरता को कमजोर कर रही है।

यह बैठक ज्यूरिक में बुधवार को होगी। इससे पहले व्हाइट हाउस ने सोमवार को ताइवान के समीप चीन की सैन्य गतिविधि को उकसावे वाली करार दिया था। व्हाइट हाउस ने कहा था कि वह ताइवान के समीप चीन की उकसावे वाली सैन्य गतिविधि को लेकर चिंतित हैं, जो क्षेत्रीय शांति एवं स्थिरता को कमजोर कर रही है।

व्हाइट हाउस की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की प्रवक्ता एमिली हॉर्न ने एक बयान में बताया कि पिछले महीने राष्ट्रपति शी चिनफिंग और बाइडन के बीच फोन पर बातचीत के बाद यह मुलाकात हो रही है।

व्हाइट हाउस ने इस सप्ताह चिंता जाहिर की थी कि बीजिंग अपनी ‘‘उकसाने वाली’’ कार्रवाई से क्षेत्रीय शांति और स्थिरता को कमजोर कर रहा है। हाल के दिनों में, चीन ने दर्जनों लड़ाकू विमान ताइवान की ओर भेजे हैं, जिसमें सोमवार को सर्वाधिक 56 विमान भेजे गए।

अमेरिकी व्यापारिक मामलों की प्रतिनिधि कैथरीन ताय ने सोमवार को एक बयान में कहा था कि वह शुल्क युद्ध खत्म करने के उद्देश्य से एक अंतरिम व्यापार सौदे के बारे में बीजिंग में अधिकारियों के साथ स्पष्ट बातचीत की योजना बना रही हैं।

ताय ने कहा कि वह ‘‘चीन के साथ व्यापार तनाव को बढ़ाना नहीं चाहतीं’’, लेकिन उनकी टिप्पणियों से संकेत मिलता है कि बाइडन अपने पूर्ववर्ती डोनाल्ड ट्रंप द्वारा चीन के खिलाफ लागू किए गए सख्त शुल्क को जारी रखेंगे।

एपी निहारिका शोभना

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट