देश की खबरें | सुकांत और तीन अन्य भारतीय पेरू पैरा बैडमिंटन अंतरराष्ट्रीय के एकल फाइनल में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सुकांत कदम सहित चार भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों ने लीमा में चल रहे पेरू पैरा बैडमिंटन अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के एकल फाइनल में प्रवेश किया।

नयी दिल्ली, चार दिसंबर सुकांत कदम सहित चार भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों ने लीमा में चल रहे पेरू पैरा बैडमिंटन अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के एकल फाइनल में प्रवेश किया।

नित्या स्रे सुमति सिवान (एसएच6), मंदीप कौर (एसएल3) और नेहाल गुप्ता (एसएल3) ने भी शनिवार को अपने वर्गों के फाइनल में जगह बनायी।

दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी सुकांत ने ग्वाटेमाला के राउल एंगुईयानो को एकतरफा सेमीफाइनल में 21-10 21-12 से शिकस्त दी।

अब फाइनल में उनका सामना सिंगापुर के ची हियोंग अंक से होगा। सुकांत पिछली दो भिड़ंत में ची को हरा चुके हैं।

नित्या ने पोलैंड की ओलिविया स्जमिगेल को 21-17 21-7 से जबकि मंदीप ने हमवतन पारूल परमार को 23-21 21-12 से तथा नेहाल ने एक अन्य भारतीय उमेश विक्रम कुमार को 21-6 21-23 21-9 से शिकस्त दी।

नेहाल गुप्ता और ब्रेनो जोहान (एसएल3-एसएल4) की पुरूष युगल जोड़ी तथा पारूल परमार और वैशाली निलेश पटेल (एसएल3- एसयू5) की महिला युगल जोड़ी भी फाइनल में पहुंच गयी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट