जरुरी जानकारी | इस साल 85 लाख टन पर पहुंच सकता है चीनी निर्यात : इस्मा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. चीनी उद्योग के प्रमुख संगठन भारतीय चीनी मिल संघ (इस्मा) ने सोमवार को कहा कि सितंबर में समाप्त होने वाले चालू विपणन वर्ष 2021-22 में भारत का चीनी निर्यात 85 लाख टन तक पहुंच सकता है।

नयी दिल्ली, चार अप्रैल चीनी उद्योग के प्रमुख संगठन भारतीय चीनी मिल संघ (इस्मा) ने सोमवार को कहा कि सितंबर में समाप्त होने वाले चालू विपणन वर्ष 2021-22 में भारत का चीनी निर्यात 85 लाख टन तक पहुंच सकता है।

इस्मा ने कहा कि देश ने जहां 72 लाख टन चीनी निर्यात का अनुबंध किया है, वहीं इस साल मार्च के अंत तक लगभग 56-57 लाख टन चीनी का निर्यात हुआ है।

चीनी विपणन वर्ष अक्टूबर से सितंबर तक चलता है। पेराई का काम अभी भी जारी है। मार्च के अंत तक 366 मिलें चल रही थीं, जबकि 152 मिलों ने पेराई बंद कर दी थी।

चीनी उत्पादन के ताजा आंकड़े जारी करते हुए इस्मा ने कहा, 'अंतरराष्ट्रीय व्यापार कंपनियों के आंकड़ों से पता चलता है कि वैश्विक बाजार मौजूदा सत्र में भारत से 85 लाख टन चीनी खरीदने की उम्मीद कर रहा है।’’

इस्मा के अनुसार, चालू विपणन वर्ष 2021-22 के मार्च महीने तक चीनी का उत्पादन 309.87 लाख टन तक पहुंच गया है, जो एक साल पहले की समान अवधि के 278.71 लाख टन से अधिक है।

महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक देश के शीर्ष तीन चीनी उत्पादक राज्य हैं।

इस्मा के आंकड़ों के अनुसार, महाराष्ट्र में चीनी का उत्पादन मार्च तक बढ़कर 118.81 लाख टन हो गया, जो एक साल पहले की समान अवधि में 100.47 लाख टन था।

उत्तर प्रदेश में इस साल मार्च तक चीनी का उत्पादन 87.50 लाख टन रहा है, जो एक साल पहले की समान अवधि के 93.71 लाख टन के आंकड़े से कम है।

देश के तीसरे सबसे बड़े चीनी उत्पादक राज्य कर्नाटक में चीनी का उत्पादन मार्च तक बढ़कर 57.65 लाख टन हो गया, जो एक साल पहले की समान अवधि में 42.38 लाख टन था।

एथनॉल के मोर्चे पर इस्मा ने कहा कि 416.33 करोड़ लीटर की आपूर्ति के लिए कुल आशय पत्र (एलओआई) के मुकाबले इस साल 27 मार्च तक 131.69 करोड़ लीटर एथनॉल की आपूर्ति की गई है।

इस्मा ने कहा कि देश ने दिसंबर, 2021 से मार्च, 2022 के बीच वाहन ईंधन में एथनॉल के 9.60 प्रतिशत सम्मिश्रण स्तर हासिल किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड