विदेश की खबरें | सुगा ने ट्रम्प से फोन पर की बातचीत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. देश के नेता के रूप में उनका पहला राजनयिक फोन ट्रम्प को करना, दोनों सहयोगियों के बीच घनिष्ठ संबंध को उजागर करता है।

देश के नेता के रूप में उनका पहला राजनयिक फोन ट्रम्प को करना, दोनों सहयोगियों के बीच घनिष्ठ संबंध को उजागर करता है।

स्वास्थ्य कारणों के चलते शिंजो आबे ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद सुगा ने उनकी जगह ली है।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान: नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई ने दी चेतावनी, कहा- वैश्विक महामारी के कारण 2 करोड़ लड़कियां शायद ही कभी स्कूल लौट पाएं.

सुगा ने ट्रम्प से फोन पर बात करने के बाद रविवार देर रात को संवाददाताओं से कहा, ‘‘ मैंने उनसे कहा कि जापान-अमेरिका गठबंधन क्षेत्रीय शांति और स्थिरता की नींव है और हम करीबी समन्वय जारी रखने पर सहमत हुए।’’

सुगा ने कहा कि ट्रम्प ने भी कहा कि वह भी गठबंधन को मजबूत करना चाहते हैं।

यह भी पढ़े | पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने बलूचिस्तान में 4 आतंकवादियों को किया ढेर, गोला-बारूद और संचार उपकरण किए बरामद.

उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई और उत्तर कोरिया के मिसाइल एवं परमाणु खतरों के संबंध में सहयोग करने पर सहमति व्यक्त की।

जापान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि दोनों नेताओं ने करीब 25 मिनट फोन पर बात की। दोनों नेताओं ने कोरोना वायरस के टीके के विकास और उपचार के साथ-साथ क्षेत्रीय सुरक्षा चिंताओं में भी सहयोग का संकल्प जताया।

घरेलू मुद्दों पर अपने राजनीतिक कौशल के लिए पहचाने जाने वाले, सुगा ने कम ही विदेश यात्राएं की हैं और उनके कूटनीतिक कौशल अभी ज्ञात नहीं हैं। हालांकि, उनसे आबे की प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने की उम्मीद की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 6 विकेट से रौंदा, सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Live Score Update: कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs New Zealand, 49th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\