देश की खबरें | सूफी गायक बनाम पंजाबी अभिनेता : पंजाब की फरीदकोट सीट पर मुकाबला होगा दिलचस्प
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब की फरीदकोट लोकसभा सीट के लिए इस बार एक बेहद दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा, जहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिग्गज सूफी गायक को मैदान में उतारा है जबकि आम आदमी पार्टी (आप) ने एक लोकप्रिय पंजाबी अभिनेता एवं गायक को अपना उम्मीदवार बनाया है।
चंडीगढ़, तीन अप्रैल पंजाब की फरीदकोट लोकसभा सीट के लिए इस बार एक बेहद दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा, जहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिग्गज सूफी गायक को मैदान में उतारा है जबकि आम आदमी पार्टी (आप) ने एक लोकप्रिय पंजाबी अभिनेता एवं गायक को अपना उम्मीदवार बनाया है।
पंजाब की 13 लोकसभा सीटों के लिए एक जून को मतदान होगा।
आम आदमी पार्टी ने करमजीत अनमोल को मैदान में उतारा है, जबकि भाजपा ने आरक्षित संसदीय क्षेत्र फरीदकोट से उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के सांसद हंस राज हंस को अपना उम्मीदवार बनाया है।
वर्तमान में इस सीट का प्रतिनिधित्व कांग्रेस के सांसद मोहम्मद सादिक कर रहे हैं, जो एक प्रसिद्ध पंजाबी लोक गायक हैं। कांग्रेस ने अभी तक इस निर्वाचन क्षेत्र से अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है।
पिछले 15 वर्षों से राजनीति में सक्रिय हंस राज हंस इस बार अपने गृह राज्य से अपनी किस्मत आजमाएंगे। हंस उत्तर-पश्चिमी दिल्ली सीट से मौजूदा सांसद हैं।
यह पूछे जाने पर कि वह आप उम्मीदवार करमजीत अनमोल को अपने खिलाफ एक प्रतियोगी के रूप में कैसे देखते हैं, हंस ने कहा, ‘‘अनमोल मेरे छोटे भाई हैं। वह जहां भी मुझसे मिलते हैं, मेरा सम्मान करते हैं। ’’
कांग्रेस सांसद सादिक के बारे में हंस ने कहा कि वह उनके लिए पिता तुल्य हैं।
भाजपा उम्मीदवार हंस ने कहा, ‘‘ मैं जब भी उनसे मिलता हूं तो उनके पैर छूता हूं। संसद में हम एक दूसरे से मिलते हैं। वह एक महान कलाकार हैं और मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं।’’
हंस राज हंस ने 'पीटीआई-' से कहा, ‘‘मैं इस बारे में बात करूंगा कि मैंने वहां (दिल्ली) क्या किया और मैं यहां क्या करूंगा। ’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)