देश की खबरें | सुधांशु मित्तल फिर केकेएफआई के अध्यक्ष चुने गए, उपकार सिंह विर्क नए सचिव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा नेता सुधांशु मित्तल बुधवार को फिर भारतीय खो खो महासंघ (केकेएफआई) के अध्यक्ष चुने गए जबकि उपकार सिंह विर्क इसके नए सचिव बने।

नयी दिल्ली, दो जुलाई भाजपा नेता सुधांशु मित्तल बुधवार को फिर भारतीय खो खो महासंघ (केकेएफआई) के अध्यक्ष चुने गए जबकि उपकार सिंह विर्क इसके नए सचिव बने।

केकेएफआई की बैठक में हुए चुनाव की देखरेख सेवानिवृत्त जिला न्यायाधीश और निर्वाचन अधिकारी कामिनी लाउ ने की।

महाराष्ट्र खो खो संघ के गोविंद शर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया।

पंजाब खो खो संघ के विर्क पिछली संचालन संस्था में संयुक्त सचिव थे जबकि शर्मा कार्यकारी सदस्य थे।

खो खो की संचालन संस्था में आठ उपाध्यक्ष और चार संयुक्त सचिव शामिल हैं।

परिणामों की घोषणा के बाद मित्तल ने कहा, ‘‘फिर से भारतीय खो खो महासंघ के नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपा जाना सम्मान की बात है। ’’

पूर्व भाजपा सांसद मित्तल ने यह भी कहा कि खो खो जैसे पारंपरिक खेलों को एशियाई खेलों और ओलंपिक जैसे टूर्नामेंट का हिस्सा होना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘अब 58 देश खो खो खेल रहे हैं और हमारी कोशिश इस साल इसे 90 देशों तक ले जाना है। ’’

मित्तल अंतरराष्ट्रीय खो खो महासंघ के अध्यक्ष भी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड