खेल की खबरें | सुदीप घरामी का शतक, बंगाल की नजरें हिमाचल के खिलाफ जीत पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. सुदीप घरामी के शतक से बंगाल ने गुरुवार को यहां हिमाचल प्रदेश के खिलाफ रणजी ट्रॉफी ग्रुप ए मैच के तीसरे दिन अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर ली।

कोलकाता, 21 दिसंबर सुदीप घरामी के शतक से बंगाल ने गुरुवार को यहां हिमाचल प्रदेश के खिलाफ रणजी ट्रॉफी ग्रुप ए मैच के तीसरे दिन अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर ली।

दिन की शुरुआत एक विकेट पर 89 रन से करते हुए बंगाल ने दूसरी पारी पांच विकेट पर 291 रन बनाकर घोषित की। घरामी ने 66 गेंद में 101 रन की पारी खेली जबकि कप्तान मनोज तिवारी ने 83 गेंद में 50 रन बनाए।

पहली पारी में 130 रन पर सिमटने वाले हिमाचल ने दूसरी पारी में एक विकेट पर 79 रन बना लिए हैं। अंतिम दिन टीम को जीत दर्ज करने के लिए 393 रन की और दरकार है।

दिन का खेल खत्म होने पर प्रशांत चोपड़ा 44 जबकि अंकित कल्सी 17 रन बनाकर खेल रहे थे।

बंगाल ने पहली पारी में 310 रन बनाए थे।

सोविमा में उत्तर प्रदेश ने नगालैंड को पारी और 230 रन से हराकर बोनस अंक सहित सात अंक हासिल किए।

पहली पारी में 136 रन बनाने वाली नगालैंड की टीम दूसरी पारी में भी 185 रन ही बना सकी।

उत्तर प्रदेश ने अपनी एकमात्र पारी चार विकेट पर 551 रन बनाकर घोषित की थी।

नगालैंड ने दिन की शुरुआत छह विकेट पर 44 रन से की थी लेकिन श्रीकांत मुंधे ने 193 गेंद में 98 रन की पारी खेलकर उत्तर प्रदेश के जीत के इंतजार को बढ़ाया।

वडोदरा में बड़ौदा के पहली पारी के 615 रन के जवाब में हरियाणा की टीम 278 रन पर ढेर हो गई और उसे फॉलोऑन के लिए मजबूर होना पड़ा।

हरियाणा ने दूसरी पारी में दो विकेट पर 148 रन बना लिए हैं। टीम अब भी बड़ौदा से 189 रन से पीछे है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू