नेपाल में अचानक आई बाढ़ से 380 से अधिक मकानों में पानी भरा

नेपाल की राजधानी काठमांडू में भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ से 380 से अधिक मकानों में पानी भर गया और कई रिहायशी इलाकों को नुकसान पहुंचा है. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी.

नेपाल में बाढ़ से तबाही (Photo Credits: ANI)

काठमांडू, 6 सितंबर: नेपाल (Nepal) की राजधानी काठमांडू (Kathmandu) में भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ से 380 से अधिक मकानों में पानी भर गया और कई रिहायशी इलाकों को नुकसान पहुंचा है. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी.काठमांडू में रविवार रात हुई भारी बारिश के परिणाम स्वरूप 100 से अधिक स्थानों में पानी भर गया. यह भी पढ़े: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ के तालाब में नहाने के दौरान एक ही परिवार के पांच बच्चों की डूबने से मौत

मेट्रोपॉलिटन पुलिस कार्यालय के प्रवक्ता सुशील सिंह राठौर (Sushil Singh Rathore) ने बताया कि नेपाल पुलिस, सशस्त्र पुलिस बल और नेपाल सेना की टीमों ने कल रात 138 से अधिक लोगों को बचाया है.राठौर ने कहा, ‘‘ मनोहरा नदी, कडागरी, टेकू और बाल्खू क्षेत्रों के किनारे मुलपानी बस्तियों में राहत एवं बचाव कार्य किया गया. ”काठमांडू में नदी तट पर अधिकतर मानव बस्तियां अचानक आई बाढ़ से जलमग्न हो गई हैं.  अधिकारियों के अनुसार, काठमांडू में चार घंटे के भीतर 105 मिमी बारिश हुई.

मेट्रोपॉलिटन पुलिस के मुताबिक अचानक आई बाढ़ से कुल 382 मकानों में पानी भर गया.टंकेश्वर, दल्लू, टेकू, तचल, बाल्खू, नया बसपार्क, भीमसेनस्थान, माछा पोखरी, चाबाहिल, जोरपति और कालोपुल सहित कई इलाकों में अचानक आई बाढ़ के कारण पानी भर गया.इस बीच, रविवार को ओखलधुंगा जिले के बेटिनी गांव में बिजली गिरने से सात लोग घायल हो गए.  बिजली गिरने के कारण दर्जनों मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies vs Nepal, T20 World Cup 2026 25th Match Scorecard: लगातार तीसरा मुकाबला जीतकर वेस्टइंडीज सुपर 8 में मारी एंट्री, नेपाल हुआ टूर्नामेंट से बाहर; यहां देखें WI बनाम NEP मैच का स्कोरकार्ड

WI vs NEP, T20 World Cup 2026 25th Match Scorecard: मुंबई में नेपाल ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 134 रनों का लक्ष्य, दीपेंद्र सिंह ऐरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

WI vs NEP, T20 World Cup 2026 25th Match Live Score Update: मुंबई में वेस्टइंडीज बनाम नेपाल के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

WI vs NEP, T20 World Cup 2026 25th Match Pitch Report And Weather Update: वेस्टइंडीज बनाम नेपाल के मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\