खेल की खबरें | सुदर्शन का अर्धशतक, गुजरात टाइटन्स ने बनाए छह विकेट पर 217 रन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. शानदार फॉर्म में चल रहे साई सुदर्शन (82 रन) के अर्धशतक की बदौलत गुजरात टाइटन्स की टीम बुधवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ छह विकेट पर 217 रन बनाने में सफल रही।

अहमदाबाद, नौ अप्रैल शानदार फॉर्म में चल रहे साई सुदर्शन (82 रन) के अर्धशतक की बदौलत गुजरात टाइटन्स की टीम बुधवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ छह विकेट पर 217 रन बनाने में सफल रही।

सुदर्शन ने 53 गेंद का सामना करते हुए आठ चौके और तीन छक्के से इस सत्र का सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया। यह उनकी इस सत्र की तीसरी अर्धशतकीय पारी रही।

गुजरात टाइटन्स के लिए जोस बटलर और एम शाहरूख खान ने 36-36 रन जबकि राहुल तेवतिया ने नाबाद 24 रन का योगदान दिया।

कप्तान शुभमन गिल (02) के जोफ्रा आर्चर की इनस्विंगर गेंद पर सस्ते में आउट होने के बाद सुदर्शन और बटलर ने दूसरे विकेट के लिए 47 गेंद में 80 रन की भागीदारी निभाकर अच्छे स्कोर की नींव रखी।

महीश तीक्ष्णा (54 रन देकर दो विकेट) ने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बटलर को पगबाधा आउट कर इस भागीदारी का अंत किया।

राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों ने मध्य ओवरों में दबाव बनाने की कोशिश की लेकिन तभी शाहरूख खान (20 गेंद, चार चौके, दो छक्के) ने तुषार देशपांडे और फिर तीक्ष्णा पर शानदार शॉट्स जड़कर रन गति बढ़ाई।

शाहरूख ने 14वें ओवर में तीक्ष्णा पर लगातार गेंदों पर एक छक्का और दो चौके जमाए लेकिन इसी गेंदबाज का शिकार हो गए।

शेरफाने रदरफोर्ड ने आते ही पहली ही गेंद पर लांग ऑन में गगनचुंबी छक्का जड़कर दर्शकों का जोश बढ़ा दिया। लेकिन अगले ओवर में संदीप शर्मा की वाइड गेंद पर बल्ला छुआकर विकेटकीपर संजू सैमसन को कैच थमाकर पवेलियन लौट गए।

सुदर्शन को 81 रन के स्कोर पर जीवनदान मिला लेकिन वह देशपांडे की गेंद पर आउट हो गए। देशपांडे ने 53 रन देकर दो विकेट चटकाए।

राशिद खान ने चार गेंद में एक चौके और एक छक्के से 12 रन का योगदान दिया।

राहुल तेवतिया ने 12 गेंद में दो चौके और दो छक्के से नाबाद 24 रन बनाकर टीम को इस स्कोर तक पहुंचाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश सड़क दुर्घटना, चित्तूर में बेंगलुरु-चेन्नई नेशनल हाईवे पर कार और ट्रक में टक्कर; 5 की मौत

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Live Toss And Scorecard: कोलकाता में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Team India T20 World Cup Stats Against England: टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया का प्रदर्शन, यहां देखें 'मेन इन ब्लू' के आकंड़ें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\