देश की खबरें | डीआरडीओ के स्वदेशी ‘पावर टेक ऑफ शाफ्ट’ का तेजस पर सफल उड़ान परीक्षण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बेंगलुरु में हल्के लड़ाकू विमान तेजस पर ‘पावर टेक ऑफ’ (पीटीओ) शाफ्ट का सफल उड़ान परीक्षण किया गया। यह जानकारी रक्षा मंत्रालय ने दी।

नयी दिल्ली, 14 मार्च बेंगलुरु में हल्के लड़ाकू विमान तेजस पर ‘पावर टेक ऑफ’ (पीटीओ) शाफ्ट का सफल उड़ान परीक्षण किया गया। यह जानकारी रक्षा मंत्रालय ने दी।

पीटीओ एक महत्वपूर्ण उपकरण होता है जो विमान के इंजन से गियरबॉक्स तक ऊर्जा पहुंचाता है।

मंत्रालय ने कहा कि पीटीओ शाफ्ट का पहला सफल परीक्षण एलसीए तेजस लिमिटेड सीरीज प्रोडक्शन (एलएसपी)-3 विमान पर किया गया।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘इस सफल परीक्षण के साथ, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने जटिल हाई-स्पीड रोटर तकनीक को साकार करके एक बड़ी तकनीकी उपलब्धि हासिल की है, जो केवल कुछ देशों ने हासिल की है।’’

पीटीओ शाफ्ट को डीआरडीओ के चेन्नई स्थित ‘कॉम्बैट व्हीकल रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टैब्लिशमेंट’ द्वारा स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित किया गया है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डीआरडीओ, सार्वजनिक क्षेत्र के संबंधित उपक्रमों और उद्योगों की सराहना करते हुए कहा कि पीटीओ शाफ्ट को सफलतापूर्वक साकार किया जाना आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक और प्रमुख मील का पत्थर है।

डीआरडीओ के अध्यक्ष समीर वी. कामत ने कहा कि इस सफलता ने देश की अनुसंधान क्षमता को प्रदर्शित किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान