देश की खबरें | ‘सियासी पिच पर नो बॉल की बेवकूफी’ पार्टियों को मैदान से बाहर कर देती है: नकवी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बृहस्पतिवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि "सियासी पिच पर नो बॉल की बेवकूफ़ी और हिट विकेट की बदहवासी" मैदान से बाहर कर देती है।

नयी दिल्ली, 17 नवंबर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बृहस्पतिवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि "सियासी पिच पर नो बॉल की बेवकूफ़ी और हिट विकेट की बदहवासी" मैदान से बाहर कर देती है।

नकवी के कार्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, उन्होंने रामपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार आकाश सक्सेना के नामांकन पर आयोजित कार्यकर्त्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए विपक्षी दलों को आड़ेहाथों लिया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘हमें यह याद रखना चाहिए कि जनादेश का सम्मान, समावेशी सशक्तिकरण का संकल्प ही हमारा राष्ट्रीय कर्त्तव्य और धर्म है। समाज के आखिरी छोर के व्यक्ति का विकास ही हमारा लक्ष्य है।’’

विपक्षी दलों का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि "सियासी पिच पर नो बॉल की बेवकूफ़ी और हिट विकेट की बदहवासी" मैदान से बाहर कर देती है।

नकवी के अनुसार, सुशासन मोदी सरकार और योगी सरकार की "यूएसपी" है और सर्वस्पर्शी सशक्तिकरण "हॉलमार्क" है।

उन्होंन कहा कि "छद्म धर्मनिरपेक्षता और तुष्टीकरण के राजनीतिक छल" को भाजपा ने "समावेशी विकास के बल" से ध्वस्त किया है जिससे "3बी ब्रदरहुड" (बलवाई-बाहुबली-बकैत) बौखलाया हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड