देश की खबरें | अन्य राज्यों के ‘लव जिहाद’ कानूनों का अध्ययन कर रहे हैं, महाराष्ट्र में अभी इसकी योजना नहीं: फडणवीस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार ‘लव जिहाद’ पर अन्य राज्यों द्वारा बनाए गए कानून का अध्ययन करेगी, लेकिन प्रदेश में फिलहाल इस तरह का कानून लाने का फैसला नहीं किया गया है।

नागपुर (महाराष्ट्र), नौ दिसंबर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार ‘लव जिहाद’ पर अन्य राज्यों द्वारा बनाए गए कानून का अध्ययन करेगी, लेकिन प्रदेश में फिलहाल इस तरह का कानून लाने का फैसला नहीं किया गया है।

हवाई अड्डे पर पत्रकारों ने फडणवीस से ‘‘लव जिहाद’’ पर सवाल किया था कि क्या राज्य सरकार राज्य विधानमंडल के आगामी शीतकालीन सत्र के दौरान इस विषय पर कानून बनाने की योजना बना रही है।

‘‘लव जिहाद’’ एक शब्द है, जिसका इस्तेमाल अक्सर दक्षिणपंथी कार्यकर्ता करते हैं और आरोप लगाते हैं कि मुस्लिम पुरुष शादी के माध्यम से हिंदू महिलाओं को धर्म परिवर्तन के लिए लुभाने के एक तरीके के रूप में करते हैं।

फडणवीस ने कहा, ‘‘हम इस पहलू की जांच कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। लेकिन, हम इस पहलू पर विभिन्न राज्यों द्वारा बनाए गए कानूनों का अध्ययन करने जा रहे हैं।’’

उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा और गुजरात सहित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्यों के एक समूह ने या तो मौजूदा कानूनों में संशोधन किया है या ‘‘लालच, बल प्रयोग, धोखे से या जबरन’’ धर्म परिवर्तन को रोकने के लिए नया कानून बनाया है।

अवसंरचना परियोजनाओं पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने नागपुर मेट्रो रेल के दूसरे चरण और 2,000 करोड़ रुपये की नाग नदी कायाकल्प योजना को मंजूरी दी है। उन्होंने राज्य को इन परियोजनाओं का तोहफा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की।

राज्य विधानमंडल का शीतकालीन सत्र आमतौर पर महाराष्ट्र की दूसरी राजधानी नागपुर में आयोजित किया जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\