देश की खबरें | छात्र अपने जीवनचर्या में योग एवं व्यायाम अपनाएं, नकारात्मकता से बचें-राज्यपाल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को छात्रों को अपने जीवनचर्या में योग एवं व्यायाम अपनाने और नकारात्मकता से बचने की सलाह दी।
रांची, 20 जून झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को छात्रों को अपने जीवनचर्या में योग एवं व्यायाम अपनाने और नकारात्मकता से बचने की सलाह दी।
मुर्मू ने साईनाथ विश्वविद्यालय के एक वेबिनार में छात्रों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए यह सीख दी।
यह भी पढ़े | कोविड-19 के गौतम बुद्ध नगर में 41 नए मामले पाए गए: 20 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
राज्यपाल ने कहा, ‘‘आप सभी अपनी दिनचर्या में योग एवं व्यायाम को भी अपनायें। आप जो स्कूल में व्यायाम और पीटी करते थे, उसे आज फिर कर पूरे शरीर को ऊर्जान्वित करें। पसंद के अनुकूल संगीत भी सुनें। अपने साथियों से अपनी रूचि के विषयों पर चर्चा करें। ’’
मुर्मू ने कहा, ‘‘आप ध्यान/प्राणायाम करें। यह हमें मानसिक रूप से स्वस्थ रखने में हमारी मदद करता है तथा नकारात्मक विचार भी मन में नहीं आने देता। अपने शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करें। हर हाल में नकारात्मकता से दूर रहें।’’
उन्होंने आयुष मंत्रालय द्वारा की गयी काढ़ा की सिफारिशों को अपनाने की भी सलाह दी। उन्होंने छात्रों को अपने मोबाइल पर आरोग्य सेतु ऐप भी डाउनलोड करने की भी सलाह दी।
उन्होंने कहा कि इस समय जो देश की स्थिति है उससे हर एक व्यक्ति के मन में डर बना हुआ है। कोरोना के मामलों में निरंतर बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इस संक्रमण के प्रसार में कमी लाने के उद्देश्य से देशभर में लॉकडाउन भी किया गया।
, इन्दु, ,
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)