देश की खबरें | एम्स-रायपुर में एमडी की पढ़ाई कर रहे छात्र ने की आत्महत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में फॉरेंसिक विज्ञान की पढ़ाई कर रहे स्नातकोत्तर के एक छात्र ने अपने किराए के मकान में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

रायपुर, पांच मई छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में फॉरेंसिक विज्ञान की पढ़ाई कर रहे स्नातकोत्तर के एक छात्र ने अपने किराए के मकान में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर के कबीर नगर इलाके में स्थित एक अपार्टमेंट से पुलिस ने शनिवार दोपहर चिकित्सक ए रवि कुमार (26) का शव बरामद किया। कुमार का शव मकान की छत के सहारे फंदे पर लटका हुआ था।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से कथित तौर पर रवि के द्वारा लिखा गया एक पत्र बरामद किया है, जिसमें अंग्रेजी में तीन शब्द ‘वर्क प्रेशर, इंसोम्निया और सॉरी' (काम का दबाव, अनिद्रा और माफी) लिखा हुआ है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के बारे में तब जानकारी मिली जब रवि का सहपाठी अपार्टमेंट में पहुंचा।

उन्होंने बताया कि जब रवि ने कमरा नहीं खोला, तब उसके सहपाठी ने अपने अन्य सहपाठियों और पुलिस को सूचित किया।

अधिकारियों ने बताया कि रवि हैदराबाद का रहने वाला था और एमबीबीएस पूरा करने के बाद 2023 में एम्स आया था। वह एम्स- रायपुर में फॉरेंसिक विज्ञान में एमडी कर रहा था।

अधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद रवि का शव उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।

एम्स-रायपुर के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि रवि कुमार पिछले महीने छुट्टी से लौटा था। काम के दबाव के बारे में पूछे जाने पर पीआरओ ने कहा कि उन्होंने पत्र नहीं देखा है तथा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान