देश की खबरें | छात्र को थप्पड़ मारने का मामला: अदालत का शिक्षिका को अग्रिम जमानत देने से इनकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुजफ्फरनगर की एक विशेष अदालत ने मुस्लिम छात्र को थप्पड़ पड़वाने के मामले में आरोपी शिक्षिका तृप्ति त्यागी की अग्रिम जमानत याचिका बुधवार को याचिका खारिज कर दी।

मुजफ्फरनगर (उप्र), 16 अक्टूबर मुजफ्फरनगर की एक विशेष अदालत ने मुस्लिम छात्र को थप्पड़ पड़वाने के मामले में आरोपी शिक्षिका तृप्ति त्यागी की अग्रिम जमानत याचिका बुधवार को याचिका खारिज कर दी।

विशेष न्यायाधीश अलका भारती ने यह कहते हुए जमानत याचिका खारिज कर दी कि मामले में अग्रिम जमानत का कोई वास्तविक आधार नहीं है।

इससे पहले पीड़ित के वकील कामरान जैदी ने आरोपी की याचिका का विरोध करते हुए कहा था कि त्यागी के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दाखिल हो चुका है और अग्रिम जमानत का आधार नहीं है, इसलिए इसे खारिज किया जाना चाहिए।

अभियोजन पक्ष के मुताबिक, पुलिस ने पीड़ित के पिता इरशाद द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत की जांच के बाद त्यागी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) और अन्य धाराओं तथा किशोर न्याय अधिनियम के तहत आरोप पत्र दायर किया था।

अगस्त 2023 की घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था जिसमें त्यागी कक्षा के छात्रों से मुस्लिम लड़के को थप्पड़ मारने के लिए कह रही थीं और सांप्रदायिक टिप्पणी भी कर रही थीं।

इस घटना की व्यापक निंदा की गई थी और उच्चतम न्यायालय ने इस संबंध में हस्तक्षेप किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड