देश की खबरें | जाति का प्रतीक कलेवा बांधे होने को लेकर हुए झगड़े के बाद छात्र की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तिरुनेलवेली जिले के एक सरकारी स्कूल में एक छात्र के जाति का प्रतीक कलेवा (हाथ में बांधे जाने वाला धागा) बांधे होने को लेकर तीन अन्य छात्रों से हुए झगड़े के बाद 12वीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई। घटना के सिलसिले में दो शिक्षिकों को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

तिरुनेलवेली (तमिलनाडु), एक मई तिरुनेलवेली जिले के एक सरकारी स्कूल में एक छात्र के जाति का प्रतीक कलेवा (हाथ में बांधे जाने वाला धागा) बांधे होने को लेकर तीन अन्य छात्रों से हुए झगड़े के बाद 12वीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई। घटना के सिलसिले में दो शिक्षिकों को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर तीन किशोरों (छात्रों) से पूछताछ की गई और उनके खिलाफ किशोर न्याय कानून के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

तिरुनेलवेली के पास स्थित अम्बासमुद्रम के एक सरकारी स्कूल की 12वीं कक्षा के 17 वर्षीय छात्र ने 11वीं कक्षा के एक छात्र से कथित तौर पर पूछा कि वह कलेवा क्यों बांधे हुए है। इस बात को लेकर दोनों छात्रों के बीच स्कूल परिसर में झगड़ा हो गया और इसी दौरान 11वीं कक्षा के दो अन्य छात्र भी अपने सहपाठी का समर्थन करने लगे।

मृतक छात्र अति पिछड़ा समुदाय से था, जबकि 11वीं कक्षा का एक छात्र दलित है और बाकी दोनों छात्र दूसरे धर्म से संबंध रखते हैं।

झगड़े के दौरान 17 वर्षीय छात्र पर ईंट से वार किया गया, जिससे उसके सिर और एक कान पर चोटें आईं। यह घटना 25 अप्रैल को हुई थी।

बाद में 12वीं कक्षा के छात्र की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 30 अप्रैल को उसकी मौत हो गई। छात्र की मौत के बाद से इलाके में तनाव है और मृतक के परिजनों तथा ग्रामीणों ने न्याय की मांग करते हुए सड़क जाम कर दी।

जिला प्रशासन के अधिकारियों ने स्कूल प्रशासन से आगे ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए उपयुक्त कार्रवाई करने को कहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू