खेल की खबरें | पाकिस्तान के 438 रन के जवाब में न्यूजीलैंड की दमदार शुरूआत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कोंवे 82 और लाथम 78 रन बनाकर खेल रहे हैं ।

कोंवे 82 और लाथम 78 रन बनाकर खेल रहे हैं ।

बीस साल बाद पाकिस्तान का दौरा कर रही न्यूजीलैंड टीम पहली पारी में अभी भी मेजबान से 273 रन पीछे है ।

कोंवे ने 19 पारियों में 1000 टेस्ट रन पूरे करके जॉन एफ रीड का राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा । उन्हें 57 के स्कोर पर जीवनदान मिला जब पाकिस्तान ने विकेट के पीछे लपके जाने की अपील पर डीआरएस नहीं लिया ।

टीवी रिप्ले से जाहिर था कि कोंवे का बल्ला नोमान अली की गेंद पर लगा था ।

इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट में 17 विकेट लेने वाले अबरार अहमद की गेंदों को दोनों बल्लेबाजों ने सहजता से खेला । कोंवे ने 89 गेंदों में नौ चौकों की मदद से अर्धशतक पूरा किया । लाथम ने 96 गेंद में 50 रन पूरे किये जिसमें छह चौके शामिल थे ।

चोटिल शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ और नसीम शाह की गैर मौजूदगी में पाकिस्तान का तेज आक्रमण बेहद कमजोर था जिसका न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने फायदा उठाया ।

इससे पहले सलमान आगा ने पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ साझेदारियां करके 103 रन की पारी खेली जिसमें 17 चौके शामिल थे । वह आउट होने वाले आखिरी पाकिस्तानी बल्लेबाज थे । न्यूजीलैंड के नये टेस्ट कप्तान टिम साउदी ने उन्हें आउट किया जो उनका 350वां टेस्ट विकेट था ।

इस साल श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पर्दापण करने वाले सलमान का पुछल्ले बल्लेबाजों ने बखूबी साथ दिया । इससे पहले पाकिस्तान कप्तान बाबर आजम कल के ही स्कोर 161 रन पर आउट हो गए ।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट