खेल की खबरें | भारतीय पुरुष तीरंदाजी टीम की दमदार शुरुआत, अब मुकाबला कोरिया से

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अतनु दास, प्रवीण जाधव और तरुणदीप राय की भारतीय पुरुष तीरंदाजी टीम ने तोक्यो ओलंपिक में शानदार शुरुआत करते हुए सोमवार को यहां पहले मुकाबले में कजाखस्तान को 6-2 से हराया लेकिन अब उसका सामना खिताब के प्रबल दावेदार दक्षिण कोरिया से होगा।

तोक्यो, 26 जुलाई अतनु दास, प्रवीण जाधव और तरुणदीप राय की भारतीय पुरुष तीरंदाजी टीम ने तोक्यो ओलंपिक में शानदार शुरुआत करते हुए सोमवार को यहां पहले मुकाबले में कजाखस्तान को 6-2 से हराया लेकिन अब उसका सामना खिताब के प्रबल दावेदार दक्षिण कोरिया से होगा।

इस भारतीय तिकड़ी ने कजाखस्तान के इलफात अब्दुललिन, डेनिस गैनकिन और सैंजार मुसायेव को 55-54, 52-51, 56-57, 55-54 से पराजित किया। भारत की तरफ से अतनु ने अच्छा खेल दिखाया और पांच बार 10 अंक बनाये।

युमोनेसिमा पार्क पर भारत के लिये यह आसान मुकाबला नहीं था क्योंकि गैनकिन व्यक्तिगत दौर में नौवें स्थान पर रहे थे और उनकी अगुवाई में कजाखस्तान चौंकाने वाले परिणाम दे सकता है। उसने शुरुआत भी अच्छी की थी लेकिन भारतीयों ने तुरंत ही वापसी करके उस पर दबाव बना दिया था।

कजाखस्तान के खिलाड़ियों ने 10, 9 और 9 अंक बनाकर अच्छी शुरुआत की जिसके जवाब में भारत के तीनों तीरंदाजों ने समान नौ अंक बनाये। भारत की तरफ से पहले सेट के दूसरे चरण में 9, 10 और 10 अंक बने और वह एक अंक से यह सेट जीतने में सफल रहा। कजाखस्तान के दो खिलाड़ी इस चरण में आठ-आठ अंक ही बना पाये थे।

दूसरे सेट के पहले चरण में कजाखस्तान के तीनों तीरंदाजों ने समान आठ अंक बनाये जबकि भारत ने 28 अंक बनाकर मजबूत बढ़त बना दी। जाधव ने अगले चरण में केवल सात अंक बनाये लेकिन इसके बावजूद भारतीय टीम दूसरा सेट भी जीतने में सफल रही।

तीसरा सेट बेहद कड़ा रहा जिसमें दोनों टीमों की तरफ से तीन बार 10 अंक बनाये गये। कजाखस्तान ने एक अंक से यह सेट जीतकर मैच को आगे खींच दिया। उसने चौथे सेट में भी शुरू में बढ़त बनायी लेकिन भारतीय टीम एक अंक से यह सेट और मैच अपने नाम करने में सफल रही।

भारतीय टीम मिश्रित युगल में भी शनिवार को कोरिया से हार गयी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\