विदेश की खबरें | अमेरिका के उत्तर-पूर्वी इलाके में तेज बर्फबारी, टीकाकरण अभियान में आ सकती है मुश्किलें

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. उत्तरी वर्जीनिया से लेकर न्यूयॉर्क सिटी तक में जमकर बर्फबारी हुई है। कुछ स्थानों पर 0.6 मीटर तक बर्फ गिरी है। बर्फबारी के कारण कोविड-19 के जांच केंद्रों को भी संचालित करने में दिक्कतें आ रही हैं।

उत्तरी वर्जीनिया से लेकर न्यूयॉर्क सिटी तक में जमकर बर्फबारी हुई है। कुछ स्थानों पर 0.6 मीटर तक बर्फ गिरी है। बर्फबारी के कारण कोविड-19 के जांच केंद्रों को भी संचालित करने में दिक्कतें आ रही हैं।

अधिकारियों का मानना है कि सर्दी के बावजूद अग्रिम मोर्चे के स्वास्थ्यकर्मियों के लिए सोमवार से शुरू हुए टीकाकरण अभियान पर आगे असर नहीं पड़ेगा। टीके की 30 लाख खुराक अग्रिम मोर्चे के कर्मियों और नर्सिंग होम से जुड़े स्वास्थ्यकर्मियों को दी जाएंगी।

अमेरिकी स्वास्थ्य और मानव सेवा मंत्री एलेक्स अजर ने बुधवार को कहा कि सरकार टीके की व्यवस्था पर कड़ी नजर रख रही है और तूफान, बर्फबारी से निपटने के लिए सारे बंदोबस्त किए गए हैं।

उन्होंने फॉक्स न्यूज चैनल को बताया, ‘‘फेडएक्स कंपनी इस खेप को पहुंचाने के काम में लगी हुई है। उन्हें पता है कि बर्फबारी और प्रतिकूल मौसम से कैसे निपटा जाता है। हम भी साथ दे रहे हैं और निगरानी कर रहे हैं। ’’

न्यूजर्सी के गवर्नर फिल मर्फी ने कहा कि वह लोगों को यह सलाह देंगे कि खुद और दूसरों के बचाव के लिए मास्क पहनें।

मर्फी ने कहा कि न्यूजर्सी के 35 अस्पतालों में अगले दो या तीन दिनों में कोविड-19 के टीके को पहुंचाया जाएगा। उनकी सरकार इसके लिए व्यवस्था करने में जुटी है। टीका लाने के काम में लगे ट्रकों को भी राजमार्ग पर आवाजाही के लिए तूफान से जुड़ी बंदिशों से छूट दी गयी है।

न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू क्यूमो ने कहा कि करीब 90 अस्पतालों में टीके को पहुंचाया दिया गया है।

इस बीच, राष्ट्रीय मौसम सेवा ने कहा है कि मध्य अटलांटिक से उत्तरपूर्वी क्षेत्र में तेज बर्फबारी हो सकती है। न्यूयॉर्क सिटी इलाके और दक्षिणी न्यू इंग्लैंड में भी बर्फबारी की आशंका जतायी गयी है। वर्जीनिया में बर्फबारी की वजह से बुधवार को हजारों घरों में बिजली गुल हो गयी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू