जरुरी जानकारी | अदाणी पावर, अदाणी ग्रीन एनर्जी के शेयर में जोरदार तेजी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अदाणी समूह को महाराष्ट्र में दीर्घावधि के लिए 6,600 मेगावाट की नवीकरणीय और ताप बिजली आपूर्ति का ठेका मिलने के बाद सोमवार को अदाणी पावर के शेयर में लगभग पांच प्रतिशत की तेजी आई।

नयी दिल्ली, 16 सितंबर अदाणी समूह को महाराष्ट्र में दीर्घावधि के लिए 6,600 मेगावाट की नवीकरणीय और ताप बिजली आपूर्ति का ठेका मिलने के बाद सोमवार को अदाणी पावर के शेयर में लगभग पांच प्रतिशत की तेजी आई।

इस ठेके के लिए समूह की 4.08 रुपये प्रति यूनिट की बोली ने जेएसडब्ल्यू एनर्जी और टोरेंट पावर जैसी कंपनियों को पीछे छोड़ दिया।

बीएसई पर अदाणी पावर का शेयर 5.12 प्रतिशत बढ़कर 666 रुपये पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में इसने 7.53 प्रतिशत की बढ़त के साथ 681.30 के स्तर को छुआ।

एनएसई पर कंपनी का शेयर 5.12 प्रतिशत बढ़कर 668 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में यह 7.59 प्रतिशत बढ़कर 681.55 रुपये पर पहुंच गया था।

अदाणी ग्रीन एनर्जी का शेयर भी बीएसई पर 7.67 प्रतिशत बढ़कर 1,925 रुपये पर पहुंच गया। एनएसई पर इसका भाव 7.59 प्रतिशत बढ़कर 1,924 रुपये रहा।

मामले की प्रत्यक्ष जानकारी रखने वाले दो सूत्रों ने बताया कि 25 वर्षों के लिए नवीकरणीय और तापीय ऊर्जा आपूर्ति के लिए अदाणी पावर की बोली उस दर से लगभग एक रुपये कम है, जिससे महाराष्ट्र इस समय बिजली खरीद रहा है।

इससे राज्य की भविष्य की बिजली आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिलेगी। आशय पत्र दिए जाने की तारीख से 48 महीनों में आपूर्ति शुरू हो जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड