देश की खबरें | मजबूत बुनियादी ढांचा विकसित राज्य की आधारशिला : राजस्थान के मुख्यमंत्री शर्मा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को कहा कि मजबूत बुनियादी ढांचा विकसित राज्य की आधारशिला होती है।

जयपुर, 31 जुलाई राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को कहा कि मजबूत बुनियादी ढांचा विकसित राज्य की आधारशिला होती है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के इस वर्ष के बजट में इस आधारशिला को मजबूती देने के लिए स्वास्थ्य-शिक्षा के साथ-साथ सड़कों एवं बुनियादी ढांचे के विकास पर भी जोर दिया गया है।

शर्मा, मुख्यमंत्री निवास पर पचपदरा विधानसभा क्षेत्र से आए लोगों की आभार सभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि बजट में पांच साल की रूपरेखा के साथ-साथ विकसित ‘राजस्थान-2047’ की संकल्प सिद्धि को पूरा करने की प्रतिबद्धता दिखाई गई है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने अपने कार्यकाल के अंतिम बजट में लोक लुभावनी घोषणाएं कीं और उन घोषणाओं को धरातल पर नहीं उतारा जबकि हमने अपने पहले ही बजट में महिला, युवा, किसान, गरीब सहित सभी वर्गों के सशक्तिकरण के लिए पर्याप्त प्रावधान किए हैं, जो हमारी सरकार के ‘विजन’ को दर्शाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधि आमजन की समस्याओं से वाकिफ होने के लिए लगातार आमजन से संपर्क एवं संवाद करें।

उन्होंने कहा कि मंत्री सप्ताह में तीन दिन जयपुर में रहकर जनता की समस्याओं की सुनवाई करें।

उन्होंने कहा कि विधायक प्रत्येक 15 दिनों में तथा मंत्री प्रत्येक सात दिनों में केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का धरातल पर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए समीक्षा करें।

शर्मा ने कहा कि ‘विकसित राजस्थान’ के विकास की शुरुआत गांव की समृद्वि से होगी।

उन्होंने कहा कि गांवों में शिक्षा, चिकित्सा, सड़क, बिजली सहित आधारभूत सुविधाओं सहित आधुनिक तकनीकयुक्त नवाचार किए जा रहे हैं, जिससे गांव का निवासी शहर की तरफ पलायन न करे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट