विदेश की खबरें | मजबूत भारत अधिक स्थिर और समृद्ध विश्व के निर्माण में योगदान देगा: प्रधानमंत्री मोदी ने घाना में कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बदलती परिस्थितियों के मद्देनजर वैश्विक शासन व्यवस्था में विश्वसनीय एवं प्रभावी सुधारों पर जोर देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि एक मजबूत भारत अधिक स्थिर और समृद्ध विश्व के निर्माण में योगदान देगा।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

अक्रा, तीन जुलाई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बदलती परिस्थितियों के मद्देनजर वैश्विक शासन व्यवस्था में विश्वसनीय एवं प्रभावी सुधारों पर जोर देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि एक मजबूत भारत अधिक स्थिर और समृद्ध विश्व के निर्माण में योगदान देगा।

घाना की संसद को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ‘ग्लोबल साउथ’ को आवाज दिए बिना प्रगति संभव नहीं है।

दो दिवसीय यात्रा पर यहां आए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में भारत विश्व का एक मजबूत स्तंभ है। एक मजबूत भारत अधिक स्थिर और समृद्ध दुनिया के निर्माण में योगदान देगा।’’

भारत के सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था होने का उल्लेख करते हुए मोदी ने कहा कि स्थिर राजनीति और शासन की नींव पर भारत जल्द ही तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद बनी विश्व शासन व्यवस्था तेजी से बदल रही है।

मोदी ने कहा, ‘‘प्रौद्योगिकी में क्रांति, ‘ग्लोबल साउथ’ का उदय और बदलती जनसांख्यिकी इसकी गति और विस्तार में योगदान दे रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि बदलती परिस्थितियों के मद्देनजर वैश्विक शासन व्यवस्था में विश्वसनीय और प्रभावी सुधारों की आवश्यकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी