रिलायंस इंस्ट्रीज के ‘राइट एनटाइलमेंट’ के लिये दूसरे दिन भी जोरदार मांग

पेट्रोलियम से लेकर दूरंसचार तक विविध कारोबार करने वाली कंपनी आरआईएल ने 53,125 करोड़ रुपये के राइट इश्यू की घोषणा की है। यह राइट इश्यू बुधवार को शेयरधारकों की खरीदारी के लिये खुल गया है।

मुंबई, 21 मई शेयर बाजारों में रिलायंस इंडस्ट्रीज के ‘राइट एनटाइलमेंट’ (आरआईएल-आरई) के डिमैट कारोबार में बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी जोरदार मांग रही। यह 15.6 प्रतिशत के लाभ के साथ बंद हुआ।

पेट्रोलियम से लेकर दूरंसचार तक विविध कारोबार करने वाली कंपनी आरआईएल ने 53,125 करोड़ रुपये के राइट इश्यू की घोषणा की है। यह राइट इश्यू बुधवार को शेयरधारकों की खरीदारी के लिये खुल गया है।

यह पहला ऐसा राइट इश्यू है जिसमें पात्र शेयरधारकों को डिमैट रूप में ही शेयर पात्रता प्रमाण प्राप्त हुए हैं। इसका करोबार शेयर बाजारों में हो सकता है।

शेयर बाजारों के पास उपलब्ध आंकड़े के अनुसार आरआईएल-आरई कारोबार के दौरान 258.30 रुपये तक गया। यह पिछले बंद भाव के मुकाबले 27.8 प्रतिशत अधिक है।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में बृहस्पतिवार को आरआईएल-आरई 212 पर खुला और 233.60 पर बंद हुआ। यानी इसमें 15.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

रिलायंस के सभी आरई का बाजार मूल्य 9,805 करोड़ रुपये हैं।

राइटट्स ऐंटाइटलमेंट का दाम रिलायंस शेयर के बाजार भाव और उसके राइट इश्यू मूल्य का अंतर है। बृहस्पतिवार को आरआईएल का शेयर मूल्य 1,444 रुपये पर बंद हुआ जबकि कंपनी ने राइट इश्यू के लिये 1,257 रुपये दाम रखा है। इस प्रकार आरई का भाव 187 रुपये रहा लेकिन जबर्दस्त मांग के चलते यह प्रीमियम पर बोला जा रहा है और भाव 233.60 रुपये तक पहुंच गया।

आरआईएल ने कंपनी के प्रत्येक 15 शेयरों के लिये एक शेयर राइट इश्यू के तहत देने की पेशकश की है। राइट इश्यू में मिलने वाले शेयर के लिये निवेशकों को 18 महीने में तीन किस्तों में भुगतान करना है।

यह पहला ऐसा राइट इश्यू है जहां पात्र शेयरधारकों को राइट्स एंटाइटलमेंट यानी आरई डिमैट खाते में भेजा गया है और उसकी मुक्त रूप से खरीद फरोख्त की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\