देश की खबरें | महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में कड़ाई से लॉकडाउन लागू किया जाएगा : ठाकरे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए राज्य के कुछ हिस्सों में कड़ाई से लॉकडाउन लागू किया जाएगा।

मुंबई, 11 मार्च महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए राज्य के कुछ हिस्सों में कड़ाई से लॉकडाउन लागू किया जाएगा।

सरकारी जेजे अस्पताल में कोविड-19 रोधी टीका की पहली खुराक लेने के बाद ठाकरे (60) संवाददाताओं से बात कर रहे थे।

महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस के 13,659 नए मामले सामने आए जो इस वर्ष एक दिन में सर्वाधिक है। इसके साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की कुल संख्या 22,52,057 हो गई।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में बीमारी से अभी तक 52,610 लोगों की मौत हुई है।

ठाकरे ने कहा, ‘‘महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में कोरोना वायरस के संक्रमण का प्रसार रोकने के लिए कड़ाई से लॉकडाउन लगाया जाएगा। लॉकडाउन के उपायों की घोषणा करने से पहले सरकार अधिकारियों के साथ विशेष बैठक करने जा रही है।’’

उन्होंने कहा कि सरकार लोगों से मास्क पहनने, सामाजिक दूरी का पालन करने और अनावश्यक रूप से घूमने से बचने का आग्रह कर रही है।

इससे पहले मंत्री नितिन राउत ने नागपुर में कोविड-19 के मामलों में तेज वृद्धि के मद्देनजर 15 से 21 मार्च के बीच ''सख्त लॉकडाउन'' लागू करने की घोषणा की। वह नागपुर के प्रभारी मंत्री हैं।

पिछले महीने अमरावती में लॉकडाउन लागू किया गया, जबकि अमरावती संभाग के अन्य जिलों में कुछ पाबंदियां लगाई गईं।

इस बीच मुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार को यहां जे जे अस्पताल में ‘कोवैक्सीन’ की पहली खुराक ली। यह जानकारी राज्य के चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान निदेशक डॉ. टीपी लहाने ने दी।

उनकी पत्नी रश्मि ठाकरे और सास ने भी कोविड-19 का टीका लगवाया।

मुख्यमंत्री के साथ उनके बेटे एवं राज्य के कैबिनेट मंत्री आदित्य ठाकरे भी मौजूद थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Mumbai Local Mega Block: मुंबईकर ध्यान दें! वेस्टर्न लाइन पर आज रात से और सेंट्रल लाइन पर कल रहेगा मेगा ब्लॉक; यात्रा से पहले चेक करें ट्रेनों का पूरा शेड्यूल

Multan Sultans vs Islamabad United 4th T20 Match Preview: चौथे मुकाबले में मुल्तान सुल्तांस और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगी टक्कर, मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड और सभी डिटेल्स

Bihar Board 10th Result 2026 Update: बिहार बोर्ड 10वीं के परिणाम कब होंगे जारी? फर्जी नोटिस वायरल, विभाग ने छात्रों को सतर्क रहने की दी सलाह

Multan Sultans vs Islamabad United, PSL 2026 4th T20 Match Live Streaming In India: आज मुल्तान सुल्तांस बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगा चौथा मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त