पंजाब में लॉकडाउन के दौरान सख्ती, आठ हजार से अधिक लोग गिरफ्तार

कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देश भर में जारी लॉकडाउन के दौरान लोगों को जरूरी सामान या दवाई लेने के लिए घर से बाहर निकलने की अनुमति दी गई है। पुलिस का कहना है कि ऐसे में ‘‘ दवाई लेने बाहर आए हैं’’ का बहाना सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जा रहा है। हालांकि, पंजाब पुलिस पर इन बहानों का कोई असर नहीं हो रहा और इसी का नतीजा हैं कि लॉकडाउन के क्रियान्वयन के लिए लगाए गए कर्फ्यू का उल्लंघन करने के मामले में अभी तक 8,269 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

जमात

चंडीगढ़, 16 अप्रैल पंजाब पुलिस ने लॉकडाउन को लेकर राज्य में इस कदर सख्ती कर रखी है कि दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने के मामले में अभी तक 8,000 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देश भर में जारी लॉकडाउन के दौरान लोगों को जरूरी सामान या दवाई लेने के लिए घर से बाहर निकलने की अनुमति दी गई है। पुलिस का कहना है कि ऐसे में ‘‘ दवाई लेने बाहर आए हैं’’ का बहाना सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जा रहा है। हालांकि, पंजाब पुलिस पर इन बहानों का कोई असर नहीं हो रहा और इसी का नतीजा हैं कि लॉकडाउन के क्रियान्वयन के लिए लगाए गए कर्फ्यू का उल्लंघन करने के मामले में अभी तक 8,269 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

अधिकारी ने बताया कि इनके अलावा 13,000 लोगों को कुछ घंटे के लिए हिरासत में भी रखा गया और करीब 3,600 वाहनों को भी जब्त किया गया। इन मामलों में 5,672 प्राथमिकी दर्ज की गई है।

उन्होंने बताया कि 45,000 से अधिक पंजाब पुलिसकर्मी लॉकडाउन के दौरान ड्यूटी पर हैं।

अधिकारी ने बताया कि कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों का पता लगाने के लिए ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जा रहा है और इनसे करीब 20 मामलों में प्राथमिकी दर्ज करने में मदद भी मिली है।

पंजाब पुलिस के आंकड़ों के अनुसार सबसे अधिक लोग अमृतसर जिले में 891, इसके बाद मोहाली में 559, तरन तारन में 534, फाजिल्का में 488 और होशियारपुर में 460 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

भारतीय दंड संहिता की धारा 188, आपदा प्रबंधन अधिनियम और महामारी रोग अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।

पंजाब में बृहस्पतिवार सुबह तक कोविड-19 के 186 मामले सामने आए थे। वहीं, वायरस से संक्रमित होने के बाद राज्य में 13 लोगों की जान जा चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें