देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश में चिट्टा तस्करी के खिलाफ सख्त विधेयक लाया जाएगा: उपमुख्यमंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा है कि उनकी सरकार राज्य में चिट्टा (मिलावटी हेरोइन) की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए कड़े प्रावधानों वाला विधेयक लाएगी।

शिमला, 23 मार्च हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा है कि उनकी सरकार राज्य में चिट्टा (मिलावटी हेरोइन) की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए कड़े प्रावधानों वाला विधेयक लाएगी।

अग्निहोत्री ने कांग्रेस के केवल सिंह पठानिया द्वारा पेश किए गए एक निजी प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान विधानसभा में जवाब देते हुए शनिवार को कहा कि नशीले पदार्थों की समस्या से युद्ध स्तर पर लड़ना होगा।

उन्होंने कहा कि राज्य में पीआईटी-एनडीपीएस (स्वापक औषधियों और मन:प्रभावी पदार्थों के अवैध व्यापार की रोकथाम का अधिनियम) पहले ही लागू किया जा चुका है और चिट्टा तस्करी में शामिल होने के आरोपी को छह महीने तक हिरासत में रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हाल में विधानसभा को बताया कि पिछले तीन साल में चिट्टा की खपत में 30 प्रतिशत की कमी आई है।

विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने पंजाब में नशीले पदार्थों की समस्या पर बनी फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ का संदर्भ देते हुए हिमाचल में मादक द्रव्यों के खतरे को ‘रेंगता हिमाचल’ कहा।

पठानिया ने चिट्टा तस्करी को खत्म करने के संबंध में प्रस्ताव पेश किया। उन्होंने चिट्टा तस्करी को कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति अपनाए जाने का आह्वान किया।

उन्होंने जोर देकर कहा कि खेल गतिविधियों के लिए अधिक धन मुहैया कराया जाना चाहिए ताकि युवाओं को खेलों की ओर आकर्षित किया जा सके।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के त्रिलोक जामवाल ने कहा कि चिट्टा की समस्या पर उठाए गए कदम अपर्याप्त हैं। उन्होंने भांग की खेती का भी विरोध किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से रौंदा, जोफ्रा आर्चर ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Bengaluru Shocker: कर्नाटक के कोडागु में अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म, झारखंड के आरोपी समेत होमस्टे मालिक गिरफ्तार

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू