देश की खबरें | बंगाल में हिंसा की संस्कृति खत्म करने के लिए कड़ी कार्रवाई की जाएगी: राज्यपाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सीवी आनंद बोस ने बुधवार को कहा कि दक्षिण 24 परगना जिले के जॉयनगर में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक स्थानीय नेता की हत्या और इस घटना के एक आरोपी की पीट-पीट कर हत्या में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कोलकाता, 15 नवंबर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सीवी आनंद बोस ने बुधवार को कहा कि दक्षिण 24 परगना जिले के जॉयनगर में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक स्थानीय नेता की हत्या और इस घटना के एक आरोपी की पीट-पीट कर हत्या में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

राज्यपाल ने कहा कि बंगाल में हिंसा की संस्कृति बंद होनी चाहिए।

राजभवन में एक कार्यक्रम के इतर बोस ने कहा, “कानून अपना काम करेगा। हम निश्चित रूप से इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे और राजभवन भी अपना कर्तव्य निभाएगा। हिंसा के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इसके लिए न सिर्फ कानूनी कार्रवाई बल्कि सामाजिक उपायों की भी जरूरत है।”

उन्होंने कहा, “ हिंसा बंगाल की राजनीति को प्रभावित कर रही है। हिंसा की यह संस्कृति बंद होनी चाहिए।”

राज्यपाल ने जोर देकर कहा कि बंगाल में आगजनी, लूटपाट और हत्याएं ‘‘आम बात’’ हो गई हैं। उन्होंने कहा कि हिंसा की मौजूदा संस्कृति को खत्म करने के लिए कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बोस ने कहा कि राज्य के कुछ हिस्सों में आपराधिक गतिविधियां ज्यादा हैं और “हम निश्चित तौर पर पूरी कोशिश करेंगे कि हिंसा की यह संस्कृति खत्म हो।”

पुलिस ने बताया कि जॉयनगर के बामुंगाची में टीएमसी के क्षेत्रीय अध्यक्ष सैफुद्दीन लस्कर की सोमवार सुबह उनके घर के पास कुछ बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि वारदात के बाद कुछ लोगों ने एक हमलावर को पकड़ लिया और पीट-पीट कर उसकी जान ले ली।

लस्कर की पत्नी एक पंचायत की प्रधान हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Key Players To Watch Out: आज पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

PBKS vs MI Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आज पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Dharamsala Stadium Pitch Report: धर्मशाला स्टेडियम में आज बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? महा मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट