देश की खबरें | धार्मिक उन्माद फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए: दिग्विजय सिंह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को कहा कि धार्मिक उन्माद व नफरत फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

जयपुर, 15 अप्रैल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को कहा कि धार्मिक उन्माद व नफरत फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

रामनवमी पर देश में कई जगह उपद्रव की घटनाओं की ओर इशारा करते हुए सिंह ने कहा, ‘‘समाज में वैमनस्यता बढ़ती जा रही है... दंगे फसाद हो रहे हैं... चारों तरफ अशांति फैल रही है, उसके बारे में प्रधानमंत्री मोदी जी एक शब्द नहीं बोलते। निर्दोष लोगों के घर जल गए, उजड़ गए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘चाहे हिंदू हो चाहे मुसलमान हो... जो धार्मिक उन्माद फैलाता है, नफरत फैलाता है उसके खिलाफ सख्ती से कार्रवाई होनी चाहिए।’’

राज्यसभा सदस्य सिंह अजमेर में सर्किट हाउस में संवाददाताओं से बात कर रहे थे। उन्होंने महंगाई और बेरोजगारी को लेकर केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘ देश की आज जो समस्या है उससे ध्यान बांटा जा रहा है। बेरोजगारी और महंगाई बढ़ती जा रही है। रुपये का अवमूल्यन होता जा रहा है।’’

उन्होंने कहा कि बुलडोजर चलाना है तो महंगाई, बेरोजगारी और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ चलाया जाना चाहिए।

सिंह ने कहा, ‘‘गरीब और गरीब होता जा रहा है, करोड़पति अरबपति हो रहा है.. अरबपति खरबपति हो रहा है और गरीबी बढ़ती जा रही है। संप्रग के शासनकाल में 10 साल में लगभग 10 से 15 करोड़ परिवार गरीबी रेखा से बाहर निकल आए थे.. आज वे वापस गरीबी रेखा के नीचे चले गए हैं।’’

उन्होंने कहा कि जहां तक कांग्रेस का सवाल है तो उसे न तो आम आदमी पार्टी से चिंता है और न ही भाजपा से चिंता है लेकिन उसे देश की चिंता जरूर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट