देश की खबरें | 'स्त्री-2' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म : निर्माता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. 'स्त्री-2' के निर्माताओं ने बुधवार को दावा किया कि यह फिल्म 586 करोड़ रुपये की कमाई के साथ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है।

नयी दिल्ली, 18 सितंबर 'स्त्री-2' के निर्माताओं ने बुधवार को दावा किया कि यह फिल्म 586 करोड़ रुपये की कमाई के साथ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है।

अमर कौशिक द्वारा निर्देशित और मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित 'स्त्री-2' गत 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

निर्माताओं के अनुसार, फिल्म अपनी रिलीज के पांचवें हफ्ते में भी शानदार प्रदर्शन कर रही है।

'स्त्री 2' में राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, अभिषेक बनर्जी, पंकज त्रिपाठी और अपारशक्ति खुराना मुख्य भूमिकाओं में हैं।

मैडॉक फिल्म्स ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा, "वो स्त्री है और उसने आखिरकार कर दिखाया... हिंदुस्तान की अब तक की सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म!!! यह इतिहास हमारे साथ रचने के लिए सभी प्रशंसकों को बहुत-बहुत धन्यवाद...।"

वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 'स्त्री 2' ने 2023 में प्रदर्शित 'जवान' के हिंदी संस्करण को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है। 'जवान' अभी तक भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म थी। शाहरुख खान अभिनीत इस फिल्म ने पिछले साल सितंबर में प्रदर्शन के बाद भारत में 582 करोड़ रुपये कमाए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Score Update: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी