देश की खबरें | मामूली विवाद में दो समुदायों के बीच पत्थरबाजी, युवक की मौत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

रविवार शाम हुई इस घटना के बाद इलाके में पीएसी और पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी इलाके में गश्त कर रहे हैं ।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय द्वारा किये गये एक ट्वीट में कहा गया है, ''मुख्यमंत्री जी ने पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच लाख रूपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है तथा उप्र पुलिस को घटना में शामिल व्यक्तियों को तत्काल गिरफतार कर उनके विरूध्द राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई करने का निर्देश दिया है ।''

यह भी पढ़े | Tamil Nadu NEET Merit list 2020 Released: तमिलनाडु एमबीबीएस / बीडीएस एडमिशन मेरिट लिस्ट हुई घोषित, आधिकारिक वेबसाइट tnhealth.tn.gov.in पर ऐसे करें चेक.

कानपुर के पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) राज कुमार अग्रवाल ने बताया कि इस मामले में अभी तक चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है । मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं ।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वाजिदपुर इलाके में रविवार शाम पिंटू निषाद (25) और संदीप अपने घर से कहीं जा रहे थे। उनका पैर सड़क पर पड़े पानी के एक पाउच पर पड़ गया और पाउच फट गया। इससे सड़क किनारे खड़े आमान पर पानी के छींटे पड़ गए।

यह भी पढ़े | Congress Attacks on MP Govt: मध्य प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस का शिवराज सरकार पर निशाना, कहा-ये संवेदनहीनता और नाकामी का घिनौना चेहरा है.

उन्होंने कहा कि इस बात को लेकर विवाद शुरू हो गया जो दो समुदायों के बीच संघर्ष में तब्दील हो गया और दोनों तरफ से पथराव होने लगा । पथराव में पिंटू निषाद और कई अन्य घायल हो गये । सभी घायलों को लाला लाजपत राय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डाक्टरों ने पिंटू को मृत घोषित कर दिया ।

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को किये गये एक टिवट में कहा, ''कानपुर नगर में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना के अपराधी किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे। मेरी संवेदनाएं पीड़ित के परिजन के साथ हैं, उन्हें पांच लाख रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। उत्तरप्रदेश सरकार इस प्रकरण की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कराकर अपराधियों को अति शीघ्र सजा दिलाएगी।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)