देश की खबरें | पूर्व सांसद नीलेश राणे की कार पर पथराव, भाजपा, शिवसेना (यूबीटी) कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के रत्नागिरि जिले में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे पूर्व सांसद नीलेश राणे की कार पर एक अज्ञात व्यक्ति ने शुक्रवार को पथराव किया जिसके बाद भाजपा और शिवसेना (यूबीटी) के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मुंबई, 16 फरवरी महाराष्ट्र के रत्नागिरि जिले में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे पूर्व सांसद नीलेश राणे की कार पर एक अज्ञात व्यक्ति ने शुक्रवार को पथराव किया जिसके बाद भाजपा और शिवसेना (यूबीटी) के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना दोपहर में गुहागर तालुका में पटपन्हाले कॉलेज के निकट हुई।

गुहागर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि राणे और शिवसेना (यूबीटी) नेता भास्कर जाधव के समर्थकों के बीच झड़प हो गई जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े।

उन्होंने कहा कि किसी ने पूर्व सांसद राणे की कार पर उस समय कथित तौर पर पथराव किया जब वह एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। उन्होंने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता घटनास्थल पर एकत्र हो गए और दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि झड़प में कुछ कार क्षतिग्रस्त हो गईं और पुलिस घायलों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

उन्होंने बताया कि पुलिस प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज करने की प्रक्रिया में है।

नीलेश राणे केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के बड़े बेटे और भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) विधायक नितेश राणे के भाई हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Holika Dahan 2026 Wishes: होलिका दहन के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Messages, Facebook Greetings के जरिए दें अपनों को शुभकामनाएं

\