खेल की खबरें | स्टोक्स को नहीं भूलना चाहिये कि उनमें गेंदबाजों को बैकफुट पर लाने की क्षमता है : थोर्प

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को खेलने में नाकाम रहे बेन स्टोक्स का बचाव करते हुए इंग्लैंड के सहायक कोच ग्राहम थोर्प ने सोमवार को कहा कि इस स्टार हरफनमौला को यह नहीं भूलना चाहिये कि उनमें गेंदबाजों को बैकफुट पर लाने का माद्दा है ।

अहमदाबाद, 22 फरवरी भारतीय आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को खेलने में नाकाम रहे बेन स्टोक्स का बचाव करते हुए इंग्लैंड के सहायक कोच ग्राहम थोर्प ने सोमवार को कहा कि इस स्टार हरफनमौला को यह नहीं भूलना चाहिये कि उनमें गेंदबाजों को बैकफुट पर लाने का माद्दा है ।

पहले दो टेस्ट में अश्विन ने तीन बार स्टोक्स को आउट किया ।

इस बारे में पूछने पर थोर्प ने कहा ,‘‘ यह चुनौतीपूर्ण है । बेन की खेलने की शैली कई बार अलग अलग होती है । वह पारी का सूत्रधार भी बन सकता है । उसमें गेंदबाजों को बैकफुट पर लाने की क्षमता है और उसे यह भूलना नहीं चाहिये ।’’

चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला इस समय 1 . 1 से बराबरी पर है ।

अश्विन की तारीफ करते हुए थोर्प ने कहा ,‘‘ वह काफी खतरनाक गेंदबाज है और पिच स्पिनरों की मददगार हो तो उसका सामना करना काफी कठिन हो जाता है ।’’

सहायक कोच ने स्वीकार किया कि आगामी श्रृंखला काफी कठिन होने वाली है । उन्होंने कहा ,‘‘ खिलाड़ियों को साफ तौर पर पता होना चाहिये कि वह अपने प्रदर्शन में सुधार कैसे कर सकते हैं । इसके अलावा अपने बेसिक्स पर ध्यान देकर शांतचित्त होकर खेलना होगा ।’’

उन्होंने यह भी संकेत दिया कि चोट के कारण पहले दो टेस्ट से बाहर रहे जाक क्राले समेत सभी खिलाड़ी चयन के लिये उपलब्ध हैं । इनमें जॉनी बेयरस्टॉ भी शामिल है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट