खेल की खबरें | स्टोक्स का शतक, इंग्लैंड का विशाल स्कोर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. वेस्टइंडीज ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी पहली पारी में एक विकेट पर 71 रन बनाये हैं। मैथ्यू फिशर ने अपने टेस्ट करियर की दूसरी गेंद पर ही जॉन कैंपबेल का विकेट लिया।

वेस्टइंडीज ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी पहली पारी में एक विकेट पर 71 रन बनाये हैं। मैथ्यू फिशर ने अपने टेस्ट करियर की दूसरी गेंद पर ही जॉन कैंपबेल का विकेट लिया।

रूट ने 119 रन से आगे खेलते हुए 153 रन बनाये लेकिन उन्होंने स्टोक्स के साथ सहयोगी की भूमिका निभायी। स्टोक्स ने 128 गेंदों पर 120 रन बनाये और रूट के साथ 129 रन की साझेदारी में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

वेस्टइंडीज ने भी धीमी और सपाट पिच से सामंजस्य बिठाने की अच्छी कोशिश की है। कप्तान क्रेग ब्रेथवेट (नाबाद 28) और शमार ब्रूक्स (नाबाद 31) ने नयी गेंद का डटकर सामना किया।

इंग्लैंड ने बुधवार को अंतिम गेंद पर डैन लारेन्स (91) का विकेट गंवा दिया था, इसलिए दूसरे दिन सुबह रूट के साथ स्टोक्स क्रीज पर उतरे। स्टोक्स ने जल्द ही अपने करारे शॉट से वेस्टइंडीज के आक्रमण को पस्त कर दिया।

स्टोक्स ने स्पिनर वीरासामी पेरमल पर दूसरा छक्का जड़कर अर्धशतक पूरा किया और फिर इसी गेंदबाज पर तीसरा छक्का लगाया। अगले ओवर में उन्होंने अलजारी जोसेफ पर लगातार तीन चौके और फिर छक्का जड़ा।

स्टोक्स ने 114 गेंदों पर अपना 11वां टेस्ट शतक पूरा किया। यह 2020 के बाद उनका पहला टेस्ट शतक है। उन्होंने अपनी पारी के दौरान टेस्ट मैचों में 5000 रन पूरे किये।

वह 5000 रन और 150 से अधिक विकेट लेने वाले दुनिया के पांचवें आलराउंडर बन गये हैं। उनसे पहले गारफील्ड सोबर्स, इयान बॉथम, कपिल देव और जॉक कैलिस ने यह उपलब्धि हासिल की थी।

वेस्टइंडीज की तरफ से पेरमल ने तीन विकेट लिये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs LSG Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Akshay Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 100 साल बाद बन रहे 5 राजयोग, जानें चंद्र गोचर, पूजा का शुभ मुहूर्त और सोना खरीदने का सही समय

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Bengaluru Weather Update: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाने वाले मुकाबले में मौसम रहेगा साफ, फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त; मैच से पहले जानें मौसम का हाल

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Preview: चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स