खेल की खबरें | स्टोक्स, बेयरस्टो की आक्रामक बल्लेबाजी से इंग्लैंड- न्यूजीलैंड टेस्ट हुआ रोमांचक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड की टीम 93 रन पर चार विकेट गंवाकर मुश्किल स्थिति में थी लेकिन स्टोक्स और बेयरस्टॉ मैच ड्रॉ करने के लिए संभल कर खेलने की जगह जीत दर्ज करने के लिए आक्रामक बल्लेबाजी की।

इंग्लैंड की टीम 93 रन पर चार विकेट गंवाकर मुश्किल स्थिति में थी लेकिन स्टोक्स और बेयरस्टॉ मैच ड्रॉ करने के लिए संभल कर खेलने की जगह जीत दर्ज करने के लिए आक्रामक बल्लेबाजी की।

चाय के विश्राम तक इंग्लैंड ने चार विकेट पर 139 रन बना लिये है जिससे आखिरी सत्र के लगभग 38 ओवर में टीम को 160 रन बनाने होंगे। इस समय बेयरस्टो 48 गेंद में 43 और स्टोक्स 33 गेंद में 25 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे।

इंग्लैंड तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 से आगे है।

इन दोनों की आक्रामक साझेदारी से पहले ट्रेंट बोल्ट ने अपनी गेंद पर शानदार लय में चल रहे जो रूट (तीन रन) को चलता किया। उन्होंने ने दिन के शुरुआती सत्र में जैक क्राउली (शून्य) का विकेट भी चटकाया था।

एलेक्स लीस (44) और ओली पोप (18) दोनों विकेट के पीछे लपके गये। लीस को टिम साउदी तो वही पोप को मैट हेनरी ने आउट किया।

इससे पहले न्यूजीलैंड की दूसरी पारी लंच से 45 मिनट पहले 284 रन पर ऑल आउट हुई। टीम ने  दिन की शुरुआत सात विकेट पर 224 रन से करने के बाद 60 रन और जोड़े।

स्टुअर्ट ब्रॉड ने शुरुआती सत्र में दो विकेट झटके। उन्होंने मैट हेनरी (18) और काइल जैमीसन (01) को विकेटकीपर बेन फॉक्स के हाथों कैच कराया।

बोल्ट ने 11वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 17 रन बनाये डेरिल मिशेल (नाबाद 62) का शानदार तरीके से साथ दिया।

इंग्लैंड ने पहला टेस्ट पांच विकेट से जीता था।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू