खेल की खबरें | भारत के खिलाफ पहले दो टेस्ट के लिए स्टोक्स और आर्चर इंग्लैंड की टीम में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. आक्रामक आलराउंडर बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को गुरुवार को भारत के खिलाफ चार मैचों की आगामी श्रृंखला के पहले दो टेस्ट के लिए इंग्लैंड की 16 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया।

लंदन, 21 जनवरी आक्रामक आलराउंडर बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को गुरुवार को भारत के खिलाफ चार मैचों की आगामी श्रृंखला के पहले दो टेस्ट के लिए इंग्लैंड की 16 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया।

इंग्लैंड के चयनकर्ताओं ने पांच फरवरी से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होने वाले पहले और दूसरे टेस्ट के लिए छह रिजर्व खिलाड़ियों को भी टीम में शामिल किया है।

स्टोक्स और आर्चर दोनों को श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट की मौजूद श्रृंखला से आराम दिया गया है जबकि रोरी बर्न्स अपने बच्चे के जन्म के लिए स्वदेश में थे।

टीम की कमान जो रूट के हाथों में ही रहेगी।

सरे के ओली पोप भी भारत दौरे पर आएंगे और फिटनेस साबित करने पर टीम से जुड़ेंगे। पोप सितंबर में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के दौरान कंधे में लगी चोट से उबर रहे हैं।

राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने जोनाथन बेयरस्टॉ, सैम कुरेन और मार्क वुड को आराम दिया है। फिलहाल श्रीलंका में मौजूद ये तीनों खिलाड़ी भारत में पहले और दूसरे टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे।

इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘यह हमारी चयन नीति के अनुरूप है जिसमें क्रिसमस के बाद सर्दियों कार्यक्रम में किसी समय सभी प्रारूपों में खेलने वाले खिलाड़ियों को समूह में आराम दिया जाना है।’’

आर्चर और स्टोक्स की वापसी और टीम के बाकी सदस्यों के फिटनेस साबित करने की स्थिति में समरसेट के क्रेग ओवरटन श्रीलंका के खिलाफ श्रृंखला के बाद स्वदेश लौटेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज