जरुरी जानकारी | शेयर बाजारों में लगातार तीसरे दिन तेजी, सेंसेक्स में 190 अंक की बढ़त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी बाजारों में रिकॉर्ड तेजी और एलएंडटी, आईटीसी एवं मारुति सुजुकी जैसे प्रमुख शेयरों में मजबूती के बीच घरेलू शेयर बाजारों के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुए।

मुंबई, 22 मार्च अमेरिकी बाजारों में रिकॉर्ड तेजी और एलएंडटी, आईटीसी एवं मारुति सुजुकी जैसे प्रमुख शेयरों में मजबूती के बीच घरेलू शेयर बाजारों के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुए।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व से इस साल दरों में तीन कटौती का संकेत मिलने के बाद शेयर बाजार में सकारात्मक माहौल है।

शुरुआती कारोबार में गिरावट के बाद बाजारों ने शानदार सुधार दर्ज किया। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 190.75 अंक यानी 0.26 प्रतिशत चढ़कर 72,831.94 अंक पर बंद हुआ।

एनएसई निफ्टी 84.80 अंक यानी 0.39 प्रतिशत बढ़कर 22,096.75 अंक पर बंद हुआ। हालांकि आईटी और तकनीकी शेयरों में तेज गिरावट ने बढ़त को सीमित कर दिया।

सेंसेक्स के शेयरों में सन फार्मा, मारुति, इंडसइंड बैंक, टाइटन, आईटीसी, टाटा मोटर्स, लार्सन एंड टुब्रो और जेएसडब्ल्यू स्टील में उल्लेखनीय बढ़त हुई।

दूसरी तरफ इन्फोसिस, विप्रो, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टेक महिंद्रा और बजाज फिनसर्व के शेयरों में गिरावट रही। बीएसई आईटी सूचकांक में दो प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग गिरकर बंद हुए जबकि जापान का निक्की बढ़त के साथ बंद हुआ।

यूरोपीय बाजारों में मिलाजुला रुख था। अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को बढ़त के साथ बंद हुए।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 1,826.97 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध रूप से बिकवाली की।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.22 प्रतिशत गिरकर 85.59 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट