जरुरी जानकारी | शेयर बाजारों में दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 350 अंक चढ़ा, निफ्टी 17,300 अंक के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. शेयर बाजारों में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स 350 अंक के लाभ के साथ बंद हुआ। वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच एचडीएफसी लि., एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल और इन्फोसिस के शेयरों में बढ़त के साथ बाजार में तेजी आयी।

मुंबई, 29 मार्च शेयर बाजारों में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स 350 अंक के लाभ के साथ बंद हुआ। वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच एचडीएफसी लि., एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल और इन्फोसिस के शेयरों में बढ़त के साथ बाजार में तेजी आयी।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 350.16 अंक यानी 0.61 प्रतिशत की बढ़त के साथ 57,943.65 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 408.04 अंक यानी 0.70 प्रतिशत की तेजी के साथ 58,001.53 अंक तक गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 103.30 अंक यानी 0.60 प्रतिशत चढ़कर 17,325.30 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के तीस शेयरों में से एचडीएफसी, भारतीय एयरटेल, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी बैंक, डॉ. रेड्डीज, सन फार्मा, इन्फोसिस और आईसीआईसीआई बैंक प्रमुख रूप से लाभ में रहे।

दूसरी तरफ नुकसान में रहने वाले शेयरों में आईटीसी, टाटा स्टील, भारतीय स्टेट बैंक, इंडसइंड बैंक, बजाज फिनसर्व और एनटीपीसी शामिल हैं।

एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में रहे, जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट मामूली नुकसान में रहा।

यूक्रेन और रूस के बीच तुर्की में शांति वार्ता से पहले यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार में तेजी का रुख रहा।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.52 प्रतिशत बढ़कर 113.1 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने सोमवार को 801.41 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Score Update: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी