जरुरी जानकारी | शेयर बाजारों ने शुरुआती कारोबार में की वापसी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एशियाई बाजारों में सुधार के बीच हाल ही में भारी गिरावट का सामना करने के बाद घरेलू शेयर बाजारों ने शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में वापसी की।
मुंबई, 27 अक्टूबर एशियाई बाजारों में सुधार के बीच हाल ही में भारी गिरावट का सामना करने के बाद घरेलू शेयर बाजारों ने शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में वापसी की।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 411.17 अंक उछलकर 63,559.32 पर पहुंच गया। निफ्टी 115.9 अंक चढ़कर 18,973.15 पर रहा।
सेंसेक्स की कंपनियों में एनटीपीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारतीय स्टेट बैंक, इंफोसिस और मारुति प्रमुख के शेयर लाभ में रहे। केवल एशियन पेंट्स के शेयर नुकसान में रहे।
अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में रहे।
अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 89.03 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 7,702.53 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)