जरुरी जानकारी | कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख और विदेशी कोषों की निकासी जारी रहने के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान प्रमुख शेयर सूचकांकों में गिरावट हुई।

मुंबई, 17 अक्टूबर वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख और विदेशी कोषों की निकासी जारी रहने के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान प्रमुख शेयर सूचकांकों में गिरावट हुई।

इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 137.84 अंक गिरकर 57,782.13 पर आ गया। व्यापक एनएसई निफ्टी 52.75 अंक गिरकर 17,132.95 पर था।

निफ्टी में महिंद्रा एंड महिंद्रा, अडाणी एंटरप्राइजेज, जेएसडब्ल्यू स्टील और लार्सन एंड टुब्रो गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

दूसरी ओर, बजाज ऑटो, भारतीय स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और आयशर मोटर्स में मजबूती थी।

अन्य एशियाई बाजारो में तोक्यो, शंघाई और हांगकांग के बाजार लाल निशान में थे, जबकि सोल में तेजी थी। अमेरिकी शेयर बाजार शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे।

शुक्रवार को सेंसेक्स 684.64 अंक या 1.20 फीसदी उछलकर 57,919.97 पर, जबकि निफ्टी 171.35 अंक या 1.01 फीसदी चढ़कर 17,185.70 पर बंद हुआ था।

अंतरराष्ट्रीय तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड 0.59 फीसदी बढ़कर 92.17 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 1,011.23 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan Women vs Bangladesh Women Asian Games 2026 Bronze Medal Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पाकिस्तान महिला बनाम बांग्लादेश महिला ब्रॉन्ज मेडल मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Pakistan Women vs Bangladesh Women Asian Games 2026 Bronze Medal Match Stats And Preview: पाकिस्तान महिला बनाम बांग्लादेश महिला मुकाबले में आज होगा हाई-वोल्टेज ब्रॉन्ज मेडल मैच, मुकाबला शुरू होने से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू

England vs Sri Lanka ODI Stats: वनडे क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है इंग्लैंड बनाम श्रीलंका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

England vs Sri Lanka 1st ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम श्रीलंका पहला वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी