जरुरी जानकारी | चुनाव परिणाम से पहले शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. लोकसभा चुनाव के परिणाम से पहले सतर्क रुख अपना रहे निवेशकों की मुनाफावसूली के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू सूचकांकों में गिरावट दर्ज की गई। लगातार चौथ सत्र में बाजार में गिरावट आई।

मुंबई, 29 मई लोकसभा चुनाव के परिणाम से पहले सतर्क रुख अपना रहे निवेशकों की मुनाफावसूली के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू सूचकांकों में गिरावट दर्ज की गई। लगातार चौथ सत्र में बाजार में गिरावट आई।

लोकसभा चुनाव के परिणाम चार जून को आएंगे।

बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स 416.1 अंक गिरकर 75,000 अंक से नीचे 74,754.35 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 125.9 अंक फिसलकर 22,762.25 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक, टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों को सबसे अधिक नुकसान हुआ।

भारती एयरटेल, टाटा स्टील, पावर ग्रिड और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर लाभ में रहे।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग और जापान का निक्की नुकसान में रहे, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहा।

अमेरिकी बाजार मंगलवार को मिलेजुले रुख के साथ बंद हुए।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.21 प्रतिशत की बढ़त के साथ 84.40 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में मंगलवार को को लिवाल रहे और शुद्ध रूप से 65.57 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज