जरुरी जानकारी | कमजोर वैश्विक रुझानों के बीच शेयर बाजारों में गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी बाजारों में कमजोरी और बैंकिंग शेयरों में बिकवाली के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान प्रमुख शेयर सूचकांको में गिरावट आई।

मुंबई, 11 मार्च अमेरिकी बाजारों में कमजोरी और बैंकिंग शेयरों में बिकवाली के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान प्रमुख शेयर सूचकांको में गिरावट आई।

बाजार में मुनाफावसूली के चलते 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 204.64 अंक गिरकर 73,914.75 अंक पर आ गया। निफ्टी 49.15 अंक फिसलकर 22,444.40 पर था।

सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस और टाटा मोटर्स में उल्लेखनीय गिरावट हुई।

दूसरी ओर बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईटीसी और बजाज फाइनेंस बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.68 प्रतिशत गिरकर 81.52 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

शेयर बाजार शुक्रवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर बंद थे।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 7,304.11 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Canada vs Bosnia and Herzegovina Live Streaming: फीफा वर्ल्ड कप में आज कनाडा और बोस्निया-हर्जेगोविना के बीच होगी टक्कर, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें मुकाबला

IND vs AFG 1st ODI Match Key Player Battles: रोहित शर्मा, केएल राहुल और राशिद खान पर रहेंगी नजरें, पहले वनडे में इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिल सकती है कांटे की टक्कर

England Women vs Sri Lanka Women, T20 World Cup 2026 1st Match Live Score Update: महिला टी20 वर्ल्ड कप के उद्घाटन मुकाबले में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच रोमांचक जंग, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England Women vs Sri Lanka Women, T20 World Cup 2026 1st Match Live Toss And Scorecard: एजबेस्टन में श्रीलंका की कप्तान चमारी अथापथु ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड