जरुरी जानकारी | शेयर बाजारों में लगातार छठे दिन तेजी जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कमजोर वैश्विक रुझानों के बावजूद लार्सन एंड टुब्रो और बजाज फिनसर्व जैसे प्रमुख शेयरों में खरीदारी के चलते शेयर बजारों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी जारी रही।

मुंबई, आठ सितंबर कमजोर वैश्विक रुझानों के बावजूद लार्सन एंड टुब्रो और बजाज फिनसर्व जैसे प्रमुख शेयरों में खरीदारी के चलते शेयर बजारों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी जारी रही।

इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 174.96 अंक चढ़कर 66,440.52 पर पहुंच गया। निफ्टी 49.55 अंक बढ़कर 19,776.60 पर था।

सेंसेक्स के शेयरों में बजाज फिनसर्व, एनटीपीसी, लार्सन एंड टुब्रो, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, मारुति, टाटा स्टील और भारतीय स्टेट बैंक में उल्लेखनीय बढ़त हुई।

दूसरी ओर विप्रो, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, आईसीआईसीआई बैंक और जेएसडब्ल्यू स्टील लाल निशान में थे।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.53 प्रतिशत गिरकर 89.44 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 758.55 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KRK vs ISL, PSL 2026 25th Match Live Score Update: कराची किंग्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Satta Bazar Favorite Team: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट