जरुरी जानकारी | शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,397 अंक चढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मेक्सिको और कनाडा पर उच्च सीमा शुल्क लगाने का फैसला एक महीने के लिए टालने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्णय से मंगलवार को वैश्विक शेयर बाजारों में उत्साह का माहौल रहा। घरेलू सूचकांक सेंसेक्स 1,397 अंक चढ़ गया, जबकि निफ्टी में 378 अंक की तेजी रही।

मुंबई, चार फरवरी मेक्सिको और कनाडा पर उच्च सीमा शुल्क लगाने का फैसला एक महीने के लिए टालने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्णय से मंगलवार को वैश्विक शेयर बाजारों में उत्साह का माहौल रहा। घरेलू सूचकांक सेंसेक्स 1,397 अंक चढ़ गया, जबकि निफ्टी में 378 अंक की तेजी रही।

विश्लेषकों ने कहा कि कनाडा और मेक्सिको पर उच्च सीमा शुल्क लगाने के फैसले को एक महीने के लिए टाल देने के ट्रंप के निर्णय से शेयर बाजारों में रौनक लौट आई। यह फैसला मंगलवार से ही प्रभावी होने वाला था।

बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 1,397.07 अंक यानी 1.81 प्रतिशत उछलकर एक महीने के उच्चतम स्तर 78,583.81 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय 1,471.85 अंक बढ़कर 78,658.59 अंक तक पहुंच गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का मानक सूचकांक निफ्टी भी 378.20 अंक यानी 1.62 प्रतिशत बढ़कर 23,739.25 अंक पर पहुंच गया, जो एक महीने का इसका उच्चतम स्तर है।

सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से लार्सन एंड टुब्रो में करीब पांच प्रतिशत की जोरदार तेजी दर्ज की गई। इसके अलावा अदाणी पोर्ट्स, इंडसइंड बैंक, टाटा मोटर्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, अल्ट्राटेक सीमेंट और एशियन पेंट्स भी प्रमुख रूप से लाभ में रहे।

दूसरी तरफ आईटीसी होटल्स, जोमैटो, नेस्ले और मारुति सुजुकी के शेयरों में गिरावट का रुख रहा।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया के कॉस्पी, जापान के निक्की और हांगकांग के हैंगसेंग में काफी तेजी की स्थिति रही।

हालांकि, यूरोप के अधिकांश बाजार गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। सोमवार को अमेरिकी बाजार भी नकारात्मक दायरे में बंद हुए थे।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘भारतीय बाजार ‘ट्रंप शुल्क युद्ध' से उपजे भू-राजनीतिक जोखिमों के कारण सोमवार को बजट के कारण बने आशावादी माहौल को बरकरार रख पाने में नाकाम रहे थे। लेकिन वैश्विक धारणा बेहतर होते ही घरेलू शेयर बाजार में तेज उछाल देखने को मिला।’’

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.05 प्रतिशत गिरकर 75.16 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 3,958.37 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

सोमवार को सेंसेक्स 319.22 अंक गिरकर 77,186.74 अंक पर और निफ्टी 121.10 अंक कमजोर होकर 23,361.05 अंक पर बंद हुआ था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में बढ़ेगी गर्मी की तपिश, मुंबई, दिल्ली, चेन्नई सहित कई राज्यों में जानें आज कैसा रहेगा मौसम

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड