जरुरी जानकारी | शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 85 अंक और चढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. थोक मुद्रास्फीति के उत्साहजनक आंकड़ों के बीच धातु, जिंस एवं ऊर्जा शेयरों में खरीदारी से बुधवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में मानक सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी हल्की बढ़त के साथ बंद हुए।

मुंबई, 14 जून थोक मुद्रास्फीति के उत्साहजनक आंकड़ों के बीच धातु, जिंस एवं ऊर्जा शेयरों में खरीदारी से बुधवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में मानक सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी हल्की बढ़त के साथ बंद हुए।

हालांकि, अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर पर आने वाले फैसले को ध्यान में रखते हुए निवेशकों ने थोड़ी सतर्कता बरती जिससे बाजार एक सीमित दायरे में ही रहा।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 85.35 अंक यानी 0.14 प्रतिशत चढ़कर 63,228.51 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 63,274.03 के ऊपरी स्तर तक गया और 63,013.51 के निचले स्तर तक भी आया।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 39.75 अंक यानी 0.21 प्रतिशत बढ़कर 18,755.90 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में टाटा स्टील में सर्वाधिक 2.39 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। टाटा मोटर्स, पावर ग्रिड, रिलायंस इंडस्ट्रीज, अल्ट्राटेक सीमेंट, एनटीपीसी, नेस्ले, एचयूएल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, विप्रो, कोटक महिंद्रा बैंक और एशियन पेंट्स के शेयर भी बढ़त पर रहे।

दूसरी तरफ बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, भारती एयरटेल, बजाज फिनसर्व, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस और टाइटन के शेयरों में गिरावट रही।

खाद्य, ईंधन और विनिर्मित उत्पादों के दाम गिरने से मई में थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति की दर घटकर तीन साल के निचले स्तर (-) 3.48 प्रतिशत पर आ गई। इससे आने वाले महीनों में नीतिगत दर में वृद्धि पर लगाम जारी रहने की संभावना बढ़ी है।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग गिरावट के साथ बंद हुए, जबकि जापान का निक्की तेजी पर रहा।

यूरोप के बाजार बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार मंगलवार को सकारात्मक दायरे में बंद हुए थे।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘शुरुआती दौर में मुनाफावसूली का जोर रहा लेकिन थोक मुद्रास्फीति के उत्साहजनक आंकड़ों और सकारात्मक वैश्विक संकेतों से घरेलू सूचकांकों में उछाल आया। हालांकि, आईटी और बैंकिंग शेयरों में बिकवाली ने बढ़त को सीमित कर दिया।’’

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.08 प्रतिशत चढ़कर 75.09 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

शेयर बाजार से मिले आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 1,677.60 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की।

एक दिन पहले मंगलवार को सेंसेक्स 418.45 अंक उछलकर 63,143.16 अंक पर बंद हुआ था जो पिछले छह माह का उच्चस्तर था। निफ्टी भी 114.65 अंक बढ़कर 18,716.15 पर बंद हुआ था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\